फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

विज्ञापन
1 of 10
2014 की ये वे फिल्में हैं चर्चित भी रही हैं और विवादित भी। कुछ के विवादों में आने की वजह इनकी बोल्डनेस थी तो किसी की कमाई। कुछ फिल्में अपने संवेदनशील विषय की वजह से विवादित हुईं।
विज्ञापन

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

2 of 10
साल की सबसे विवादित फिल्म रागिनी एमएमएस 2 को ही माना जाएगा। विवादों में आने की एकमात्र वजह इस पिल्म की अभिनेत्री सनी लियोनी रहीं। इस भुतहा सेक्सी फिल्म में गजब का अंग प्रदर्शन किया गया था। फिल्म के ट्रेलर के आने के बाद से ही फिल्म चर्चाओं में आ गई। सेंसर बोर्ड को फिल्म में कई कट लगाने पड़े।

विज्ञापन

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

3 of 10
फिल्म मस्तराम इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी। यह अलग बात है कि फिल्म की चर्चाओं का लाभ उसे बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं करा पाया। उत्तर भारत में आमतौर पर मिलने वाली अश्लील किताबों के काल्पनिक लेखक मस्तराम की जिंदगी को इस पर्दे पर उतारा गया था। फिल्म में पर्याप्त मात्रा में बिकाऊ चीजें थीं बावजूद यह फिल्म तब तोड़ गई।

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

4 of 10
विशाल भारद्घाज की फिल्म हैदर साल की ऐसी फिल्म थी जिस पर सोशल साइट्स की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा हुई। फिल्म की इतनी तरह से अलग-अलग समीक्षाएं आईं कि लोगों को इस फिल्म को देखने के कई नजरिए मिले। इस फिल्म के आने के बाद कश्मीर में सेना की भूमिका, उसकी मौजूदगी और उसकी दी गई ताकतों की गहराई से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

5 of 10
सलमान खान की फिल्म किक इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनी। करीब 225 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म अपनी कमाई की वजह से चर्चाओं में आई। फिल्म का निर्देशन साजिद नाडियावाला ने किया था। यह फिल्म सलमान के कैरियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई।
विज्ञापन

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

6 of 10
कोई फिल्म अपने घटियापन की वजह से भी चर्चाओं में आ सकती है क्या? जी हां साजिद खान की फिल्म हमशक्लस इसी का उदाहरण है। फिल्म के रिलीज होते ही इसके घटियापन पर चर्चाएं होने लगीं। फिल्म के खराब होने पर चुटकुले तक बने। इस फिल्म के बाद फिल्म के मुख्य हीरो सैफ अली खान और निर्देशक साजिद खान के बीच अनबोले की स्थितियां बन गईं। फिल्म सुपर फ्लॉप रही।
विज्ञापन

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

7 of 10
बहुत छोटे बजट और नए कलाकारों को लेकर बनाई गई फिल्म हेट स्टोरी 2 भी इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली फिल्म बनी। एक वजह थी गाने और सुर्खियां बनने की दूसरी वजह थी नायिका का अंग प्रदर्शन। टीवी धारावाहिकों में काम करने वाली सुरवीन चावला ने इस फिल्म में जबर्दस्‍त अंग प्रदर्शन किया। चर्चाओं का लाभ फिल्म को हुआ और यह हिट हुई।

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

8 of 10
केतन मेहता की फिल्म रंगरसिया भी चर्चित फिल्मों में से रही है। केतन मेहता की यह फिल्म चित्रकार राजा रवि वर्मा की जिंदगी पर आधारित था। इस किरदार को रणदीप हुड्डा  ने निभाया। नंदना सेन ने इस फिल्म में अपर न्यूड होकर सुर्खियां बटोरी। फिल्म असफल रही लेकिन चर्चाएं खूब ले गई। हालांकि समीक्षकों ने फिल्म को खूब सराहा।

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

9 of 10
शाहरुख खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की चर्चा दो वजहों से हुई। पहली वजह फिल्म की कमाई और दूसरी वजह इस फिल्म के खराब होने की चर्चा। एक तरफ फिल्म ने 200 करोड़ कमाए लेकिन दूसरी तरफ जया बच्चन ने इसे घटिया फिल्म बताया। उनके इस बयान के बाद फिल्मी गलियारों में लगातार विवाद हुआ।
विज्ञापन

ये हैं 2014 की सबसे विवादित और चर्चित फिल्में

10 of 10
इसी साल की एक और फिल्म पीके भी सुर्खियों में रही। सुर्खियों की वजह फिल्म का पोस्टर बना। जैसे ही फिल्म का पोस्टर आया यह विवादों में आ गया। 19 दिसंबर को फिल्म को अभी रिलीज होना है और फिल्म रिलीज से पहले ही यह विवादों में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें