2015 कुछ सितारों के लिए शानदार रहा तो कुछ को मायूसी भी हाथ लगी। अब सभी की निगाहें 2016 पर हैं। आमे वाले साल में कई फिल्मों में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। इस साल अभिनेताओं में सलमान खान की तूती बोली, तो दीपिका और कंगना के लिए भी ये साल खास रहा। जाते-जाते रणवीर सिंह और शाहरुख को भी साल ने खुशी दे दी। लेकिन अगले साल क्या है सिनेप्रेमियों के लिए खास।
विज्ञापन
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
2 of 14
2016 में त्यौहारों पर बड़ी तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस साल बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म देने वाले सलमान खान की 'सुल्तान' ईद पर सुल्तान लेकर आ रहे हैं। फिल्म का शुरुआती पोस्टर और टीजर उनके प्रशंसकों को पसंद भी खूब आ रहा है। लेकिन ईद की मिठास को उनसे इस बार बांट रहे हैं मियां भाई।
विज्ञापन
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
3 of 14
गुजरात के डॉन मियां भाई यानि शाहरुख खान ईद पर सलमान से टकराएंगे। शाहरुख की गुजरात की पृष्ठभूमि पर आधारित 'रईस' भी 2016 में ईद पर रिलीज होगी। दोनों ने अपनी-अपनी फिल्म को लेकर ऐलान कर दिया है, दर्शकों को ईद पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
4 of 14
शाहरुख इस साल खासे बिजी हैं। रईस के अलावा उनकी फैन भी 2016 में रिलीज होगी। इसी साल उनकी आलिया भट्ट के साथ भी एक फिल्म आएगी। गौरी शिंदे की इस फिल्म का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
5 of 14
ईद के अलावा बॉक्स ऑफिस के लिए दूसरा बड़ा मौका होता है दिवाली। दिवाली पर निर्माताओं में अपनी फिल्म रिलीज करने की होड़ रहती है। इस बार ये मौका करण जौहर ने हथिया लिया है। उन्होंने अपनी मल्टीस्टारर फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को दिवाली पर रिलीज की घोषणा की है। लेकिन उनकी फिल्म का रास्ता अजय देवगन ने रोक दिया है।
विज्ञापन
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
6 of 14
अजय देवगन लंबे समय से अपनी फिल्म 'शिवाय' पर मेहनत कर रहे हैं। उनको इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 2016 में आने वाली फिल्म में अजय का काफी एक्शन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
7 of 14
अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की फिल्म 'वजीर' 8 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में जबर्दस्त एक्शन है। फरहान अख्तर फिल्म के ट्रेलर में खूब एक्शन करते दिख रहे हैं।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
8 of 14
सनी लियोनी की 'मस्तीजादे' 29 जनवरी को जबकि 22 को एकता कपूर की पोर्न कॉमेडी 'क्या कूल हैं हम 3' रिलीज होगी। दोनों ही फिल्में अश्लीलता की हदें पार कर रही हैं।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
9 of 14
फरवरी में सबसे ज्यादा इंतजार दर्शकों को नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म का है। इसमें सोनम कपूर नीरजा का रोल अदा कर रही हैं। फ्लाइट एटेंडेट नीरजा भनोट ने आतंकियों से लोहा लेते हुए 1986 में कराची में जान दे दी थी। ये एक बायोपिक है, लेकिन दर्शकों को इसमें एक्शन भी मिलेगा।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
10 of 14
मार्च में प्रियंका चोपड़ा का एक्शन दर्शकों को देखने को मिलेगा। उनकी 'जय गंगाजल' 4 मार्च को रिलीज होगी। मार्च में ही फवाद खान और आलिया भट्ट की 'कपूर एंड संस' भी रिलीज होगी। मार्च में ही इंद्र कुमार की ग्रेट ग्रांड मस्ती भी आएगी।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
11 of 14
मई में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन की 'मिर्जया' रिलीज होगी। फिल्म के पहले लुक में हर्षवर्धन तीरंदाजी करते दिख रहे है।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
12 of 14
2016 में जून का महीना कपूर खानदान के दो सितारे रणबीर और करीना के लिए खास है। रणबीर कपूर की जग्गा जासूस रिलीज होगी जिसमें उनके साथ कैटरीना हैं। वही करीना कपूर कपूर की शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ उड़ता पंजाब रिलीज होगी।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
13 of 14
जुलाई में सिर्फ दो बड़ी फिल्मों की घोषणा अभी तक की गई है। शाहरुख की रईस और जॉन अब्राहम की ढिशूम। वहीं अगस्त में रितिक रोशन की 'मोहनजोदड़ो' रिलीज होगी। इसे आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार की रुस्तम और अजय देवगन की 'बादशाहो' इसी महीने रिलीज होगी।
2016 में आने वाली हैं धाकड़ फिल्में, सबको रहेगा बेसब्री से इंतजार
14 of 14
अक्टूबर के त्यौहारी सीजन में में 'शुद्धि' और 'शिवाय जैसी फिल्में हैं। वही इस साल का अंत आमिर की बेहद खास 'दंगल' रिलीज होगी। दंगल पर आमिर लंबे वक्त से मेहनत कर रहे हैं। फिल्म अगले साल क्रिस्मस पर रिलीज होगी। (सभी तारीखें मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है। फिल्मों की रिलीज में निर्माता बदलाव कर सकते है।)