अपनी फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा ने आश्चर्यजनक रूप से वजन घटाकर चौंका दिया है। बॉलीवुड में यह चलन नया है। पहले अभिनेताओं को ध्यान में रखकर किरदार गढ़े जाते थे। बॉलीवुड के करीब 103 सालों के इतिहास में इक्का-दुक्का ऐसे अभिनेता हैं, जो इस स्तर का जोखिम उठाते हैं। हालांकि बारीकी से देखने पर पता चलता है कि रणदीप हुड्डा का लुक एक हॉलीवुड अभिनेता से प्रेरित है।
विज्ञापन
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
2 of 10
फिल्मकार और फिल्म 'सरबजीत' के निर्देशक उमंग कुमार के मुताबिक अभिनेता रणदीप हुड्डा ने पिछले 28 दिनों में 18 किलोग्राम से ज्यादा वजन घटा लिया है। उमंग की फिल्म 'सरबजीत' रणदीप मुख्य भूमिका में हैं। कहानी के अनुसार सरबजीत अपने आखिरी दिनों में काफी कमजोर हो गए थे। रणदीप ने वैसा दिखने के लिए यह प्रयोग किया है। लेकिन असल में जहां से यह प्रेरणा आई है, उसके बारे में अगली स्लाइड में जानिए।
विज्ञापन
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
3 of 10
ये हैं, हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हैम्सवर्थ। इस ऑस्ट्रेलियाई हीरो को भारत में 'थॉर' के नाम से जानते हैं। इन्होंने अपनी एक फिल्म के लिए ऐसा लुक लिया है। फिलहाल उन्होंने 7 किलोग्राम वजन घटाया है। लेकिन इन दिनों वो दिन में महज 500 कैलेरी का भोजन ही लेते हैं, जबकि सामान्य व्यक्ति को 2,000 से 3,000 कैलोरी तक की आवश्यकता होती है। उनकी फिल्म सन् 1820 पर आधारित एक नाविक की कहानी पर आधारित है, जो समुद्र में फंस जाता है।
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
4 of 10
इस कड़ी में दूसरा नाम हॉलीवुड अभिनेता क्रिश्चिन बेल का है। इस ऑस्कर विजेता अभिनेता ने साल 2004 में आई अपनी थ्रीलर फिल्म 'द मशीनिस्ट' के लिए 27 किलोग्राम से ज्यादा वजन घटा लिया था। अपनी एक अन्य फिल्म 'द फाइटर' में बीमार दिखने के लिए भी उन्होंने ऐसा किया था, जबकि अगली फिल्म 'अमेरिकन हसल' के जमकर वजन बढ़ाया था।
विज्ञापन
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
5 of 10
अगर भारतीय अभिनेताओं की बात करें तो रणदीप से पहले आमिर खान ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने फिल्मों के किरदारों के लिए लिहाज से रुप धरते हैं। अपनी एक आने वाली फिल्म 'दंगल' में पहलवान की भूमिका के लिए उन्होंने 35 किलोग्राम तक वजन बढ़ा लिया था। यहां तक ऐसा करने से उनके स्वास्थ्य में भी परेशानी आई थी।
विज्ञापन
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
6 of 10
इस श्रृंखला में रैपर से अभिनेता बने '50 सेंट' का भी नाम है। इन्होंने 2012 में आई अपनी एक ड्रामा फिल्म 'ऑल थिंग्स फॉल अपार्ट' में कैंसर पीड़ित का किरदार निभाने के लिए 24 किलोग्राम से ज्यादा वजन घटा लिया था। इन्होंने ये काम नौ सप्ताह में किया था। वह रोजाना तीन कीलोमीटर तक दौड़ते थे। और खाने में बस द्रव पदार्थ ही लेते थे।
विज्ञापन
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
7 of 10
'द प्रीजनर' फेम हॉलीवुड अभिनेता जेक गैलेनहॉल ने अपनी फिल्म 'नाइटक्रॉलर' के लिए 13 कीलो से ज्यादा वजन घटन घटाया था। यह फिल्म ऑस्कर अवार्ड के लिए नामांकित की गई थी। इसमें जेक गैलेनहॉल को एक फ्रीलॉन्स क्राइम फोटोग्रॉफर की भूमिका निभाई थी।
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
8 of 10
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने भी अपने शरीर के साथ प्रयोग किया था। फिल्म में वह एक लकवाग्रस्त शख्स के किरदार में थे। इसके लिए उन्होंने अपनी सिक्स पैग वाली बॉडी को साधारण बनाने के लिए खासी मेहनत की थी।
अभिनेताओं ने जब बदल डाली काया, तहस-नहस किया शरीर
9 of 10
हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैकमैकेंगे ने डैलस बायर्स क्लब के लिए 22 किलोग्राम तक वजन घटाकर सबको चौंका दिया था। वह पहले ही बहुत वजनी नहीं थे। ऐसी स्थिति में भी उन्होंने इतना बड़ा रिस्क लिया। इसके लिए ऑस्कर जैसे अवार्ड से नवाजा गया।
फिल्म 'हैंगओवर' में अपने भारी-भरकम शरीर से जबर्दस्त कॉमेडी करने वाले हॉलीवुड अभिनेता जैक गैलिफियांकिस को अचानक एक फिल्म फेस्टिवल ऐसे रूप में देखकर लोग चौंक गए थे। तब उन्होंने 22 कीलो तक वजन कम कर लिया था। तभी लोगों को यह भी पता लगा कि उन्होंने फिल्म के लिए इतना वजन बढ़ा रखा था।