महिमा चौधरी को फिल्मों के शौकीन लोग परदेस में निभाए उनके गंगा के किरदार के लिए याद करते हैं। महिमा को अब जो करना पड़ रहा है वो उनके चाहने वालों का दिल तोड़ रहा है।
विज्ञापन
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
2 of 10
महिमा चौधरी ने 1997 में फिल्म परदेस से अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री थे। शाहरुख जैसे बड़े स्टार के होने के बावजूद महिमा ने फिल्म से अपनी पहचान बनाई। फिल्म में भारतीय गांव की लड़की गंगा के उनके भारतीय किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। महिमा पर फिल्माया गाया गाना 'आई लव माई इंडिया' समेत फिल्म के सारे गाने भी खूब मशहूर हुए। परदेस ने उनको मशहूर तो किया ही और भी बहुत कुछ दिया।
विज्ञापन
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
3 of 10
परदेस के लिए महिमा चौधरी को कई ईनाम मिले। फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवार्ड उन्हें मिला। 1997 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में परदेस शामिल रही। महिमा को फिल्मी पंडितों ने 1997 की बॉलीवुड की खोज करार दिया। बॉलीवुड महिमा के बारे में बहुत बड़ा सोच रहा था, जबकि उनकी तकदीर उनके लिए कुछ और ही तय किए बैठी थी।
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
4 of 10
परदेस के बाद महिमा चौधरी के हिस्से में नाकामयाबी ही ज्यादा आई। महिमा के पहली हिट के बाद फिल्में तो लागातार मिली लेकिन एक हिट के लिए वे तरसती रहीं। 'दाग' और 'धड़कन' से उनके हिस्से में थोड़ी सराहना आई। इसके बाद वो धीरे-धीरे साइड़ हीरोइन हो गईं। 2006 के बाद उन्हें छोटे-मोटे रोल मिलने भी बंद हो गए।
विज्ञापन
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
5 of 10
2008 में उनकी आई उनकी फिल्म 'गुमनाम' के बाद तो वो पर्दे से गायब ही हो गईं। लगातार फिल्में ना मिलने की वजह से उन्होंने आखिर बड़ा समझौता किया है। पिछले साल बेहद सुर्खियों में रहे शीना बोरा मर्डर केस पर बनी फिल्म में वो काम कर रही हैं। ये फिल्म बंगाली में बन रही है। इस फिल्म में उनका रोल सभी को चौंका रहा है।
विज्ञापन
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
6 of 10
आमतौर पर हीरोइनें मां का रोल करने से बचती हैं। मगर इस फिल्म में महिमा ने खुद से समझौता करते हुए उस रोल को करने का फैसला किया है जो बेटी की मौत की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी जिंदगी से प्रेरित है। जबकि फिल्म में रिया सेन शीना बोरा की जिंदगी से प्रेरित किरदार करती दिखेंगी।
विज्ञापन
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
7 of 10
महिमा ने फिल्म में दो समझौते किए हैं। पहला वो एक जवान बेटी की मां के रोल में दिखेंगी, जिससे हीरोइनें बचती हैं। दूसरे वो फिल्म में निगेटिव रोल में दिखेंगी। रिया सेन फिल्म के ट्रेलर में काफी ग्लैमरस दिख रही हैं। लगातर पर्दे से दूर रही महिमा ने ये खुलासा भी किया था कि जब उन्हें रोल ऑफर हुआ तो वो रोल करने की हालत में नहीं थीं।
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
8 of 10
महिमा का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर निर्देशक से कुछ वक्त मांगा था, ताकि वो जिम में अपने शरीर पर मेहनत कर सकें। इस फिल्म का नाम डार्क चॉकलेट है।
अपने हालात से हारकर ये सब कर रही हैं भोली-भाली महिमा!
9 of 10
अब देखना ये है कि इस फिल्म से उनके करियर को कितना फायदा पहुंचता है। कहीं ऐसा ना हो कि रोल को लेकर तमाम समझौंतों के बावजूद महिमा फिर गुमनामी की तरफ चली जाएं।