महिमा चौधरी का आज जन्मदिन है वो 42 साल की हो रही हैं। महिमा चौधरी ने फिल्म 'परदेस' से करियर शुरू किया। फिल्म में गंगा के किरदार ने उन्हे रातोंरात दर्शकों के दिलों की रानी बना दिया। इस फिल्म में उन्हे सुभाष घई ने उन्हे चुना था। हालांकि उन्होने कई बार इस फिल्म के मिलने में कीमत चुकाने की बात कही।
विज्ञापन
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
2 of 10
महिमा ने सुभाष घई पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में उन्होने इसे पिछले बातों को याद करके क्या फायदा कहकर इससे किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
3 of 10
महिमा की अपनी कहानी भी किसी फिल्म की कहानी जैसी ही है। कॉलेज के दौरान ही एक सौंदर्य प्रतियोगिता में उन्होंने जीत हासिल की थी। कॉलेज के बाद वह दिल्ली आ गईं। 90 के शुरुआती सालों में उन्होंने कई छोटे-छोटे विज्ञापन किए और एक म्यूजिक चैनल पर उन्हें देख कर सुभाष घई ने उन्हे अपनी फिल्म 'परदेस' के लिए कर लिया।
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
4 of 10
सुभाष घई ने ना सिर्फ महिमा चौधरी को बॉलिवुड में ब्रेक दिया बल्कि उनक नाम रितु चौधरी से बदलकर महिमा चौधरी भी कर दिया। 'परदेस' में वह शाहरुख की अपोजिट थीं। फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म में महिमा भोली सी सूरत और मनमोहक मुस्कान के साथ महिमा चौधरी दर्शकों के दिलों में बैठ गईं। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला।
विज्ञापन
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
5 of 10
अपनी पहली ही फिल्म में फिल्मफेयर जीतना एक बड़ी बात होती है। लेकिन रातोंरात स्टार बनीं महिमा अपनी कामयाबी को बरकरार नहीं रख पाईं।
विज्ञापन
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
6 of 10
बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जो शुरुआती सफलता के बाद अपने साथ इंसाफ नहीं कर सके। ऐसे ही कलाकारों की लिस्ट में महिमा चौधरी का भी नाम है।
विज्ञापन
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
7 of 10
परदेस के बाद उनकी फिल्म 'दाग-द फायर' में भी उन्होंने अच्छा अभिनय किया। 'धड़कन' में उन्होंने छोटा सा रोल किया। 'लज्जा' में भी उनके रोल को सराहना मिली।
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
8 of 10
परदेस जैसी सफलता उनको दोबारा नहीं मिली। लीड हीरोइन के तौर पर फिल्मकारों ने उन पर भरोसा नहीं दिखाया। फिल्मों की नाकामयाबी के साथ ही निर्माता-निर्देशकों ने भी उन्हें भुला दिया और धीरे-धीरे वे पर्दे से गायब हो गईं।
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
9 of 10
जल्दी ही वो फिल्म 'द गैंगेस्टर' के जरिए वापसी करने जा रही हैं। महिमा चौधरी आखिरी बार फिल्मी पर्दे पर फिल्म 'गुमनाम-द मिस्ट्री' में साल 2008 में नजर आई थीं।
महिमा ने बड़े निर्देशक पर लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप
10 of 10
महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की जो पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं। हाल के दिनों ने दोनों की तलाक की खबरें भी आईं जिसे महिमा चौधरी ने सिर्फ अफवाह बताया। महिमा चौधरी की एक बेटी आर्याना है।