आप भी बेशक टीवी पर इन धारावाहिकों को देख देख कर पक गए होंगे न! अब ये सीरियल मनोरंजन से हट कर टॉर्चर बन गए हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेते। देखिए जरा, ऐसे कौन से धारावाहिक हैं जिन्हें फौरन ही बंद हो जाना चाहिए। यकीनन आप भी इसे मानेंगे।
विज्ञापन
रबर की तरह खिंचते जा रहे हैं ये सीरियल, 'प्लीज अब तो बंद कर दो'
2 of 7
हां हम मानते हैं कि बालिका वधु ने हमें बाल विवाह जैसी समाज की बहुत बड़ी कुरीति से वाकिफ कराया है लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि 7 साल तक सीरियल को घसीटते रहें। बस भी करो अब!
विज्ञापन
रबर की तरह खिंचते जा रहे हैं ये सीरियल, 'प्लीज अब तो बंद कर दो'
3 of 7
एक ये कबूल है! जब देखो नया सीजन लेकर आ जाते हैं। हीरो बदलते नहीं और हीरोइन है कि सीरियल छोड़ने का नाम नहीं लेती। मानते हैं न कि अब ये सीरियल हमें कबूल नहीं हैं?
रबर की तरह खिंचते जा रहे हैं ये सीरियल, 'प्लीज अब तो बंद कर दो'
4 of 7
लगता है इस सीरियल वालों को अब तक इस सवाल का जवाब नहीं मिला है कि यह रिश्ता क्या कहलाता है! तभी तो खत्म करने का नाम ही नहीं ले रहे। लगता है अक्षरा के बच्चों के भी बच्चे हो जाएंगे तभी मानेंगे।
विज्ञापन
रबर की तरह खिंचते जा रहे हैं ये सीरियल, 'प्लीज अब तो बंद कर दो'
5 of 7
सुसराल सिमर का में तो मुसीबतें ही खत्म नहीं होती। एक तो यह सीरियल उन सभी चीजों को दिखाता है जो आज के जमाने में कहीं मौजूद ही नहीं। जैसे इच्छाधारी नागिन, डायन और न जाने क्या क्या! प्लीज दर्शकों को बक्श दो और सीरियल को बंद करो।
विज्ञापन
रबर की तरह खिंचते जा रहे हैं ये सीरियल, 'प्लीज अब तो बंद कर दो'
6 of 7
और ये एसीपी प्रद्युमन, पता नहीं कब रिटायर होंगे। देश में भी इतने मसले पड़े हैं उनको भी इसी सीआईडी टीम से सुलझवा देना चाहिए। इस सीरियल में न तो किसी की उम्र बढ़ती है न इनके पास क्राइम केस की कमी पड़ती है। जानते हैं यह सीरियल 1998 में शुरू हुआ था।
रबर की तरह खिंचते जा रहे हैं ये सीरियल, 'प्लीज अब तो बंद कर दो'
7 of 7
माना कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा सभी को बहुत हंसाता है लेकिन अब ये सीरियल भी बंद ही हो जाना चाहिए। ये 2008 से चल रहा है, अब तो किरदारों को थोड़ा ब्रेक दो डायरेक्टर साहब।