आखिरकार लियोनार्डो डिकैप्रियो को ऑस्कर मिल ही गया। पिछले कई सालों से लियोनार्डो की फिल्में नॉमिनेट हो रही थीं लेकिन ऑस्कर उनकी पहुंच में नहीं आ रहा था। 'टाइटेनिक' के चॉकलेटी हीरो से 'रेवनेंट' के शिकारी तक का लियोनार्डो का सफर सिनेमाई इतिहास में कामयाबी का सफर कहा जा सकता है। खैर अगर आप लियोनार्डो डिकैप्रियो को नहीं जानते हैं तो आपको हॉलीवुड की ये फिल्में देखनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
2 of 9
टाइटैनिक: 1921 में पेरिस से अमरीका की तरफ चले इस जहाज की कहानी असल थी लेकिन जेम्स कैमरून ने उसमें प्रेम की अनोखी कहानी पिरोई डिकैप्रियो और केट विंस्लेट। केट को ऑस्कर मिला और इस फिल्म को दस से अधिक ऑस्कर। बस लियोनार्डो मिस कर गए।
विज्ञापन
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
3 of 9
ब्लड डायमंड: हीरों के तस्कर की भूमिका में लियोनार्डो की एक्टिंग को सबने सराहा। एक गोरा सिपाही जो एक काले खनिक की मदद से हीरा निकाल पाता है लेकिन अंत में उसकी मौत हो जाती है। लियोनार्डो को नामांकन मिला ऑस्कर का लेकिन ऑस्कर नहीं मिला।
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
4 of 9
गैंग्स ऑफ न्यूयॉर्क: अमरीका के गैंग वार्स पर आधारित इस फिल्म में लियोनार्डा का रोल छोटा सा था लेकिन प्रभावी था। फिल्म सुपरहिट रही और ऑस्कर में दस नामांकन मिले लेकिन इसमें लियोनार्डो नहीं थे। फिल्म को बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर मिला।
विज्ञापन
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
5 of 9
द एविएटर: सच्चा कहानी पर आधारित इस फिल्म में लियोनार्डो मुख्य भूमिका में थे। एक ऐसा उद्योगपति जो कई उद्योग खड़ा करता है और आखिर में बीमार पड जाता है और लगभग पागलपन का शिकार हो जाता है। एक ऐसा आदमी जिसे उडान की दुनिया बदलने का श्रेय जाता हो। लियोनार्डो को मुख्य अभिनेता के लिए नामांकन मिला लेकिन अवार्ड नहीं मिल सका।
विज्ञापन
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
6 of 9
इनशेप्शन: क्रिस्टोफर नोलान की इस फिल्म में लियो की भूमिका थी सपनों का पीछा कर के चोरी करने की। सपनों के तीन परतों की कहानी अबूझ पहेलीनुमा थी। फिल्म ने अवार्ड जीते लियोनार्डो ने नहीं।
विज्ञापन
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
7 of 9
द वुल्फ ऑफ वाल स्ट्रीट: वाल स्ट्रीट के एक बदमाश शेयर ब्रोकर की भूमिका में लियोनार्डो का अभिनय यादगार माना जाता है। एक तरह की निगेटिव भूमिका जिसमें लियोनार्डो नशा करते और लोगों को मूर्ख बनाकर पैसे कमाते दिखते हैं। समसामयिक विषय पर बनी इस फिल्म ने बडी कमाई की और लियोनार्डो को एक बार फिर नामांकन मिला। वर्ष था 2014 लेकिन ऑस्कर मिल नहीं पाया उन्हें।
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
8 of 9
द रेवनेंट: हंटर गैदरर यानी शिकार कर के खाना जुटाने वाले की भूमिका निभाई है लियोनार्डो ने इस फिल्म में। ये एक व्यक्ति की प्रकृति से जुडाव और जिजीविषा की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म के लिए लियोनार्डो को जीवंतता देने के लिए लियोनार्डो एक घोडे की खाल में सोए, भैंस का कच्चा मांस खाया, दाढी बढाई और न जाने क्या क्या किया। और आखिरकार इस बार ऑस्कर उनसे बच न सका।
जरूर देखनी चाहिएं लियोनार्डो डिकैप्रियो की ये सात फिल्में
9 of 9
अगर अभी भी लियोनार्डो की और फिल्में देखने का आपका मन हो तो आप 'द डिपार्टेड', 'जैंगो अनचेन्ह', 'शटर आइलैंड' और 'व्हाट्स इटिंग गिल्बर्ट ग्रेप' भी देख सकते हैं।