फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

विज्ञापन
1 of 15
भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। 70 सालों से लता जी करोड़ो संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रही हैं। लता जी के इस लंबे सफर में कई उतार-चढ़ाव हैं। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

2 of 15
लता जी आज 86 साल की हो रही हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1929 में मराठा परिवार में हुआ। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में जन्मीं लता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बड़ी बेटी थीं। उनके पिता रंगमंच के कलाकार और गायक थे।
विज्ञापन

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

3 of 15
लता मंगेशकर को पहली बार स्टेज पर गाने के लिए 25 रुपए मिले थे। लताजी ने पहली बार 1942 में मराठी फिल्म 'किती हसाल' के लिए गाना गाया। इसके बाद पहला हिन्दी गाना 1946 में गाया।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

4 of 15
1949 में आई फिल्‍म 'महल' का गाना 'आएगा आनेवाला' सुपरहिट रहा। इस गाने ने लता जी को रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर बैठा दिया। इसके बाद तो उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

5 of 15
साल 1942 में तेरह साल की छोटी उम्र में ही लता जी के सिर से पिता का साया उठ गया था, इसलिए परिवार की सारी जिम्मेदारियां उनके ऊपर आ गईं।
विज्ञापन

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

6 of 15
लता जी परिवार की जिम्मेदारी कम उम्र में ही उठाने लगीं। बहुत सारे गाने भी उनको मिलने लगे थे। इसालिए लता जी ने शादी ना करने का फैसला किया।
विज्ञापन

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

7 of 15
1942 में शुरु हुआ लता जी का सफर 7 दशकों के बाद भी जारी है। 13 साल की उम्र से शुरु हुई इस संगीत यात्रा में उन्होंने अब तक करीब 30 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

8 of 15
लता मंगेशकर अब तक 20 से अधिक भाषाओं मे 30 हजार से अधिक गाने गा चुकी हैं। उन्होंने 1000 से अधिक हिन्दी फिल्मों के लिए गाना गाने के अलावा 36 क्षेत्रीय भाषाओं में भी अपनी आवाज की जादू बिखेरा हैं।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

9 of 15
1962 में चीन के साथ हुई जंग के बाद जब एक कार्यक्रम में लता जी ने प्रदीप का लिखा गाना 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाया तो प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू मंच पर ही रोने लगे।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

10 of 15
लता ही एकमात्र ऐसी जीवित व्यक्ति हैं जिनके नाम से पुरस्कार दिए जाते हैं।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

11 of 15
लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर और बहनें उषा मंगेशकर, मीना मंगेशकर और आशा भोंसले सभी ने संगीत को ही अपने करियर के रूप में चुना।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

12 of 15
दुनिया मे सबसे अधिक गीत गाने के लिए 1974 में लता मंगेशकर का नाम गिनीज वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

13 of 15
लता जी के बारे में बताया जाता है कि वो हमेशा नंगे पांव गाना गाती हैं। वो रिकॉर्डिंग के लिये जाने से पहले रिकॉर्डिंग रूम के बाहर अपने जूते उतारती हैं।

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

14 of 15
लता मंगेशकर को 1966 में पद्म भूषण, 1989 में दादा साहब फाल्‍के पुरस्‍कार और 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्‍मानित किया गया है। लता मंगेशकर को 6 फिल्‍म फेयर और 3 राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन

परिवार के लिए नहीं की लता जी ने शादी, 13 की उम्र में गाया था पहला गाना

15 of 15
लता दीदी को शायरी में काफी दिलचस्पी है। गालिब और मोमिन उनके पसंदीदा शायरों में हैं। उन्हे किताबें पढ़ना पसंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें