टीवी अभिनेता कुषाल टंडन ने अमीषा पटेल पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने इसे अपना आखिरी ट्वीट बताया है, जिसमें उन्होंने एक बड़ा नोट पोस्ट किया है। हाल ही में कुषाल ने अमीषा को राष्ट्रगान की इज्जत ना करने की बात कही तो अमीषा ने कुषाल को लड़कियों की निजी परेशानियों को ना समझने के लिए झाड़ दिया। जिस पर पिछले पांच दिन से इन दोनों के बीच जबर्दस्त बयानबाजी चल रही है। आइए आपको बताते हैं, कि पूरा मामला है क्या और अब कुषाल ने अमीषा पर क्या वार किया है।
विज्ञापन
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
2 of 16
कुषाल के अमीषा पर पोस्ट किए गए लंबे और तंज भरे ट्वीट से पहले आपको बताते हैं, कि दरअसल ये सारा मामला हुआ कैसे। कुषाल ने हाल ही में सिनेमाघर में फिल्म देखने के दौरान की एक घटना के बारे में बताते हुए ट्वीट किया था कि मुंबई के जुहू इलाके में स्थित एक सिनेमाहाल में फिल्म देखने के दौरान राष्ट्रगान बजने पर पूरा सिनेमाघर अपनी जगह पर खड़ा हो गया। लेकिन एक लड़की नहीं।
विज्ञापन
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
3 of 16
कुषाल ने ट्वीट कर कहा कि अगली पंक्ति में बैठी एक लड़की लगातार अपनी मोबइल में व्यस्त रही। उसने अपनी जगह पर खड़ा होना तो दूर लगातार फोन पर कुछ करके हंसती रही। बाद में उन्होंने लिखा कि उन्हें आश्चर्य तब हुआ, जब उन्होंने देखा कि यह लड़की कोई और नहीं, बल्कि अभिनेत्री अमीषा पटेल हैं।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
4 of 16
कुषाल का इतना कहना था, कि अमीषा उन पर बरस पड़ी। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट की झड़ी लगा दी और कुषाल के बारे में कई विवादित बाते कह गईं। सबसे पहले तो उन्होंने ये कुषाल का जवाब देकर यह स्वीकार कर लिया कि हां वह वास्तव में राष्ट्रगान बजने पर खड़ी नहीं हो पाई थीं। लेकिन इसके लिए जो वजह उन्होंने बताई उसकी कोई उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
5 of 16
अमीषा ने बताया कि उस वक्त वह माहवारी से गुजर रही थी, इसलिए वहां खड़ी नहीं हुईं। इसके बाद अमीषा ने कुषाल की मानसिकता पर सवाल खड़े किए और कई निजी बातें बोल गईं।
विज्ञापन
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
6 of 16
अमीषा ने साफ शब्दों में कहा कि लगता है कि कुषाल के घर में मां-बहन नहीं हैं। इसलिए उन्हें इस परिस्थिति का अहसास नहीं है। वह इतने पर ही चुप नहीं हुई।
विज्ञापन
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
7 of 16
अमीषा ने कुषाल से ही सवाल कर दिया कि अगर वह वहां खड़ी होती और वहां खून बहने आदि जैसी घटनाएं तो होती तो इसकी जिम्मेदारी वे लेते।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
8 of 16
इतना ही नहीं अमीषा ने यह भी जोड़ा कि शायद इसी मानसिकता के कारण बिग बॉस में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। साथ ही उन्होंने कुषाल की पूर्व प्रेमिका गौहर खान के लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
9 of 16
कुषाल ने अमीषा के सारे सवालों का जवाब देते हुए ट्विटर पर एक नोट पोस्ट किया है। कुषाल ने सबसे पहले लिखा है, कि ये इस मामले में उनका आखिरी ट्वीट है और वो अपनी बात कहकर मामले को खत्म करना चाहते हैं। हालांकु उनके इ, ट्वीट के बाद मामला बढ़ेगा कि घटेगा ये भी जल्दी ही पता चल जाएगा। कुषाल का कहना है, कि इस मामले पर बात कहने के लिए उनके पास मीडिया से कई फोन आए, लेकिन उन्होंने किसी को कुछ नहीं कहा। उन्होंने ये अमीषा के इस आरोप के जवाब में कहा कि कुषाल पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहे हैं।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
10 of 16
कुषाल ने कहा कि इस मामले पर अमीषा ही लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि कौन इस मामले को पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही उन्होंने अमीषा के उनकी गर्लफ्रेंड के छोड़ देने के आरोप का भी जवाब दिया।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
11 of 16
कुषाल ने कहा कि क्या उनकी गर्लफ्रेंड ने जाकर अमीषा से बताया था क्या कि अमीषा, मैं कुषाल को छोड़ रही हूं। कुषाल ने अमीषा के इस आरोप पर भी खिल्ली उड़ाई कि उनके पास काम नहीं है।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
12 of 16
कुषाल ने कहा कि क्या उनके मैनेजर ने अमीषा से जाकर बताया कि कुषाल के पास काम नहीं है। उन्होंने कहा कि काम तो पिछले दस साल से अमीषा के पास नहीं है। इसीलिए वो इस तरह से पब्लिसिटी हासिल करना चाहती हैं।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
13 of 16
कुषाल ने कहा कि वो 2010 से लगातार टीवी पर काम कर रहे हैं और उन्हे कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक जानी-मानी टेबलॉयड उन्हे एशिया के दूसरे सबसे सेक्सी मैन का खिताब भी दे चुकी है।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
14 of 16
कुषाल ने उनको टीवी ऐक्टर कहने पर भी अमीषा की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि वो टीवी पर काम करके बेहद खुश है, टीवी ने ही उन्हे घर-घर में लोकप्रिय बनाया है।
अमीषा के माहवारी से जुड़े बयान का अभिनेता ने दिया करारा जवाब
15 of 16
कुषाल ने इस नोट के आखिर में लिखा है, कि सारे मामले से अमीषा को काफी पब्लिसिटी मिल चुकी है और वो उन्हें ज्यादा चर्चा में नहीं लाना चाहते इसलिए इस चैप्टर को अब बंद कर रहे हैं।