फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

विज्ञापन
1 of 12
कैटरीना कैफ और सनी लियोनी ने विदेश से आकर बॉलीवुड में जगह बनाई। दोनों की छवि और काम में फर्क है। इनकी नई फिल्में रिलीज को तैयार हैं। वे मीडिया से रू-ब-रू हैं। कैटरीना इन दिनों जहां व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में संघर्ष कर रही हैं, वहीं पिछले दिनों एक टीवी इंटरव्यू में सनी का दृढ़ व्यक्तित्व सबने देखा। क्या सनी में कुछ ऐसी बातें हैं जो कैटरीना सीखें तो उन्हें फायदा होगा...?
विज्ञापन

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

2 of 12
चर्चाओं के चार्ट मे इन दिनों कैटरीना कैफ और सनी लियोनी टॉप पर हैं। कैटरीना बॉयफ्रेंड/लिव-इन पार्टनर रणबीर कपूर से अलगाव के बाद मीडिया के सवालों से बच रही हैं। जबकि सनी एक टीवी इंटरव्यू में ‘अतीत’ को लेकर सख्त सवालों के सहज जवाब दे सुर्खियों में आ गई हैं। कैटरीना को इंडस्ट्री में दस साल हो चुके हैं और सनी को चार। मगर सनी ने इन्हीं चार सालों में छह ऐसे काम किए हैं, जिसने उन्हें बहुत फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

3 of 12
ताजा परिस्थियों में कैटरीना कमजोर दिख रही हैं। वह सवालों से बच रही हैं छुप रही हैं। वहीं हाल में एक टेलीविजन इंटरव्यू में लाखों लोगों ने सनी के व्यक्तित्व का मजबूत पक्ष देखा। एक वक्त सनी के बारे में चुप रहने वाला बॉलीवुड उनके पक्ष में ट्वीट कर रहा है। इस घटनाक्रम में कुछ ऐसी बातें निकल कर आई हैं, जिनमें से कैटरीना चाहें तो सनी से कुछ सीख सकती हैं। आगे की स्लाइड में हमने उन सभी छह चीजों का जिक्र किया है।

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

4 of 12
ईमानदारी सबसे मजबूत ढाल
-सनी का इंटरव्यू कई सितारों के लिए सबक है कि कठिन सवालों के जवाब कैसे दें। ईमानदारी से मजबूत कोई ढाल नहीं। जबकि ज्यादातर ऐक्टर निजी/पेशेवर जिंदगी को लेकर झूठ बोलने की कसरत करते हैं। सनी ने पोर्न स्टार बनने से लेकर इस छवि के प्रभाव तक जुड़े सवालों के जवाब ईमानदारी से दिए। जबकि कैटरीना का इंटरव्यू लेने वाले जानते हैं कि वह बनावटी बातें करती हैं। अक्सर उनकी मुद्रा ऐसी होती है कि जबर्दस्ती बातचीत के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

5 of 12
-खीझ प्रश्न का उत्तर नहीं
-सनी के टीवी इंटरव्यू में कई मौके आए कि लगा वह खीझ जाएंगी। इंटरव्यू करने वाला घूम-फिर कर उनकी पोर्न स्टार छवि पर आ रहा था। लेकिन सनी सहज रहीं। कैटरीना कई बार सवालों के सपाट जवाब देती हैं।
विज्ञापन

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

6 of 12
जिनमें ईमानदारी से ज्यादा खीझ होती है। पिछली फिल्म फैंटम के एक मीडिया इंटरव्यू में वह दो घंटे से देर से पहुंची थीं। जब उनसे शिकायत की गई थी तो उन्होंने माफी मांगी। मगर इंटरव्यू खत्म होने पर मीडिया के लोग जाने लगे तो उन्होंने भद्दी-सी टिप्पणी करने में देर नहीं लगाई। उन्हें पता नहीं था कि उनकी यह हरकत नोट हो चुकी है।
विज्ञापन

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

7 of 12
-प्रोफेशनल में पर्सनल मिक्स
-लोकप्रियता पर्सनल-प्रोफेशनल जिंदगी को मिक्स कर देती है। यह व्यक्ति का हुनर है कि वह संतुलन बैठाए। सनी का इंटरव्यू प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल था। परेशान हो कर भी सनी ने धैर्य नहीं खोया। कैटरीना इस मामले में कमजोर हैं।

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

8 of 12
सलमान से प्रेम का दौर रहा हो या रणबीर से, हर इंटरव्यू में उनका फिक्स जवाब है कि मैं पर्सनल लाइफ को प्रोफेशन से मिक्स नहीं करती। नतीजा यह कि गॉसिप का बाजार सदा गर्म रहता है। इससे उनके प्रति गंभीरता खत्म हो जाती है।

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

9 of 12
ओवर रिएक्ट करना ठीक नहीं
-सनी लियोनी इंटरव्यू लेने वाले पर भड़क सकती थीं। परंतु उन्होंने एक पल भी नहीं लगने दिया कि वह पर्सनल सवालों को दिल पर ले रही हैं। कैटरीना कई मौकों पर ऐसे सवालों पर ओवर रिएक्ट करती देखी गई हैं। पिछले दिनों दिल्ली में फिल्म प्रमोशन कार्यक्रम में एक पत्रकार के सवाल पर उन्हें गुस्सा आ गया और वह उसे घूरती रहीं। तब कैटरीना की फिल्म के निर्देशक ने बात और मंच दोनों संभाले।

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

10 of 12
-अतीत अपना ही है
-सनी पोर्न स्टार रही हैं। उन्होंने ने अपने किसी इंटरव्यू में अतीत को लेकर नहीं कहा कि वह शर्मिंदा हैं। वह इसे स्वीकार करती हैं। जबकि पहली फिल्म बूम का जिक्र आते ही कैटरीना का दिल बैठ जाता है या मूड उखड़ जाता है। सनी की यह बात अहम है कि वह जिंदगी में आज जिस मुकाम पर हैं वह उन रास्तों पर चल कर ही मिला है।

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

11 of 12
-नेगेटिव पब्लिसिटी हमेशा अच्छी नहीं होती
-आम तौर पर माना जाता है कि पब्लिसिटी कैसी भी हो, अच्छी होती है। सनी के लिए भले यह सही मालूम पड़े, परंतु कैटरीना के लिए नुकसानदायक है। दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा का करिअर उनसे बेहतर स्थिति में हैं।
विज्ञापन

कैटरीना कैफ को सनी लियोनी से सीख लेना चाहिए ये 6 खास हुनर

12 of 12
सलमान खान और रणबीर कपूर के प्रशंसक उनसे नाराज हैं। सच्चाई यही है कि कैटरीना के खाते में एक भी ऐसी फिल्म नहीं है जिसे सिर्फ उनकी वजह से देखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें