फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

विज्ञापन
1 of 17
'कबूल है' में लीड रोल निभा रहीं सुरभि ज्योति भी एक सीन की शूटिंग के दौरान गिर पड़ी हैं और उनके सिर पर चोट लगी है। उनका काफी खून भी बह गया था और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

2 of 17
सीरियल 'ये हैं मोहब्बते' के रमन यानि करण पटेल एक एक्शन सीन करते वक्त चोटिल हो गए हैं। सीन में उन्हें अशोक के साथ मार पीट करनी थी। हालांकि सीन में तो उनका खून दिखाने के लिए मेकअप किया गया लेकिन उनकी कलाई में वाकई चोट लग गई और टांके भी लगे हैं।
विज्ञापन

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

3 of 17
इससे पहले भी कई सितारे सीरियल के सेट पर घायल होते रहे हैं। सिमर यानि दीपिका को एक सीन में चोटिल दिखना था लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें सच में निचले होंठ पर चोट लग गई। इसलिए उन्हें चोट के मेकअप की जरूरत तो नहीं पड़ी लेकिन उन्हें डॉयलॉग बोलने में दिक्कत हो रही थी।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

4 of 17
'झलक दिखला जा' में अपनी पर्फॉर्मेंस की तैयारी करते वक्त हीरोइन शमिता शेट्टी को ऐसी चोट लगी कि उनकी नाक प्रैक्चर हो गई और कुछ टांके भी लगे।

विज्ञापन

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

5 of 17
दिव्यांका त्रिपाठी के साथ भले ही शूटिंग  के दौरान हादसा न हुआ हो लेकिन एक अवार्ड फक्शन के दौरान हो गया जब वे स्टेज पर गिर पड़ीं और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

6 of 17
'दिया और बाती हम' के 'सूरज' यानि अनस ने सीरियल में कबड्डी के एक सीन के लिए ट्रेनर को बुसाया था। सीन की शूटुंग करते वक्त अनस गिर पड़े और उनके पैर में चोट आई। उन्हें 10 दिनों का बेड रेस्ट भी बोला गया था।
विज्ञापन

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

7 of 17
'झलक दिखला जा' के ही शुरुआती एपिसोड की शूटिंग के दैरान सनाया ईरानी गिर पड़ी थीं और उनकी पसलियों में चोट आई थी। पहले तो उन्हें दर्द का अहसास नहीं हुआ लेकिन बाद में यह असहनीय हो गया और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

8 of 17
राम कपूर आपनी बाइक पर सवार सीरियल 'दिल की बातें दिल ही जाने' के सेट पर जा रहे थे जब उनका संतुलन बिगड़ा और वे फिसल गए। इस एक्सीडेंट से उनके पैर में बहुत चोट आई।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

9 of 17
'मेरी आशिकी तुमसे ही' में 'रणवीर' यानि शक्ति अरोड़ा को एक सीन में 'ईशानी' के करीब जाना था। ईशानी ने उसे रोकने के लिए मोमबत्ती गिरा देती है जिससे पर्दों में आग लग जाती है। लेकिन इस दौरान शक्ति का बायां पैर सचमुच जल गया था।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

10 of 17
'हेलो प्रतिभा' के 'संजीव' यानि तरुल स्वामी सीरियल में क्रिकेट खेलते वक्त इतनी बुरी तरह घायल हुए कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। उनका कंधा डिसलोकेट हो गया था।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

11 of 17
'चिड़ियाघर' के 'मेंढक प्रसाद' यानि मनीष विश्वकर्मा का बाइक चलाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था और वे कोमा में चले गए थे। पीछे से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी थी जब ऐसा हुआ था।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

12 of 17
सीरियल 'ड्रीम गर्ल' की 'लक्ष्मी' यानि निकिता दत्ता को एक सीन में कथक डांस करना था। निकिता ने यह पहले कभी नहीं किया था और शूट करते वक्त उनके पैर में चोट आ गई। फिर भी उन्होंने दर्द को झेलते हुए सीन पूरा किया।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

13 of 17
सीरियल 'फना' की शूट के दौरान करण कुंद्रा को एख स्टंट सीन करना था जब उनके साथ एक हादसा हो गया। उनकी पसलियों में गंभीर चोटें आई थीं। ऐसे में शूटिंग नहीं हो सकती थी इसलिए सीरियल को वहीं खत्म करने का और बाद में दूसरा सीजन लाने का फैसला किया गया था।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

14 of 17
सीरियल 'फना' में ही एक्शन सीन शूट करते वक्त अनीता हसननदानी बनारसी साड़ी पहनी थीं जब पैर फिसल जाने के कारण झील में जा गिरी थीं। उनके पैर में मोंच आई थी और कुछ चोटें भी लगी थीं।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

15 of 17
रैप गायक यो यो हनी सिंह भी रिएलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के पहले एपिसोड की शूटिंग के दौरान ही फिसल कर गिर पड़े थे। फिर भी उन्होंने तुरंत उठ कर शूटिंग पूरी की।

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

16 of 17
राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर सीरियल 'तेरे शहर में' नजर आ रही हैं। एक बार वे भी सेट पर ही धूप और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण बेहोश हो गई थीं।  

विज्ञापन

छोटी सी गलती और लहूलुहान हो गए ये हीरो-हीरोइन

17 of 17
'कबूल है' कि 'मिसबाह' यानि आम्रपाली गुप्ता को एक सीन में असली बंदूके में भरी नकली गोलियों के साथ शूट करना था। आम्रपाली ने गमले की तरफ गोली चलाई जिसके टुकड़े आम्रपाली को आ कर चुब गए। उनके गले और चेहरे पर चोट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें