फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

विज्ञापन
1 of 10
कंगना रनौत आज इंडस्ट्री में जिस मुकाम पर हैं। वहीं पहुंचना किसी भी लड़की के लिए ख्वाब जैसा है। लेकिन कंगना के साथ जो कुछ हुआ है वो उनके लिए किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं। कंगना ने अपने साथ शुरूआती दिनों में हुई कुछ ऐसी बाते साझा की हैं। जिसे सुन किसी के भी पैरों तले से जमीन खिसक जाए।
विज्ञापन

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

2 of 10
कंगना के लिए गुजरा साल शानदार रहा। इस समय उनको एक ऐसी हीरोइन माना जाता है, जो अपने दम पर फिल्म को चला सकती हैं। कंगना किसी फिल्मी परिवार से नहीं आती हैं, ऐसे में ये उनके लिए और भी बड़ी बात है। लेकिन शुरूआती दिनों में जब वो फिल्में पाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। तो उनका हर किसी ने फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं।
विज्ञापन

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

3 of 10
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, एक किताब के विमोचन पर पहुंची कंगना ने अपने करियर के संघर्ष के बारे में बात की तो वो बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने कहा उस दौर ने मुझे बहुत जख्म दिए हैं।

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

4 of 10
कंगना ने कहा कि मैं सिर्फ 17 साल की थी, जब फिल्मों के लिए संघर्ष कर रही था। उन्होंने कहा कि बार-बार मेरा शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। कंगना ने अपना बनकर उनका फायदा उठाने वाले अपने से दोगुने उम्र के इंडस्ट्री के एक शख्स के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

5 of 10
कंगना ने कहा कि लोग आपको दोस्त और गॉडफादर बनकर आपके पास आते हैं। लेकिन जल्दी ही आपको ये एहसास हो जाता है, कि यहां फ्री में कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि खुद को मेरा दोस्त कहने वाले उस आदमी ने एक बार तो मेरे सिर पर इतनी जोर से वार किया कि मैं खून से लथपथ हो गई।
विज्ञापन

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

6 of 10
कंगना ने कहा कि मैं सिर्फ 17 साल की थी। लेकिन मैं अपने खून से लथपथ सिर को देखकर घबराई नहीं। मैंने सेंडल निकालकर उसके सिर पर दे मारा। उसका सिर से भी खून निकलने लगा। कंगना इस मामले को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गईं।
विज्ञापन

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

7 of 10
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उस आदमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि मुझे भी ज्यादा अकड़ ना दिखाने की बात कही। कंगना से जब उस आदमी का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब उन बातों को याद करने का कोई फायदा नहीं है।

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

8 of 10
कंगना ने कहा कि बॉलीवुड में किसी नए कलाकार के लिए पैर जमाना आसान नहीं है। लेकिन जब आप कुछ करने की ठान लें तो फिर चीजें भी आसान हो जाती हैं।

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

9 of 10
कंगना ने 2006 में आई गैंगेस्टर और 2008 में फैशन से खूब नाम कमाया। इसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ने उनको बॉलीवुड की सबसे कामयाब हीरोइनों में से एक बना दिया है।
विज्ञापन

'करियर के शुरुआती दिनों में मेरा बहुत शारीरिक शोषण हुआ'

10 of 10
कंगना इस समय अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर तैयारी कर रही हैं। अभी उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें