लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय कबीर बेदी ने दस साल से उनकी लिव-इन पार्टनर परवीन दुसांज से शादी कर ली है। दोनों कुछ खास दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ने अपने से 29 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी
2 of 6
1971 से फिल्मों में काम कर रहे और हाल ही में आई फिल्म दिलवाले में काजोल के पिता का रोल करने वाले कबीर बेदी ने अपनी लिव-इन पार्टनर परवीन दुसांज से शादी कर ली। शादी में दोनों के परिवारों के ही कुछ लोग शामिल थे। शादी गुरुवार को हुई। दोनों नें दो दिन बाद शनिवार को कबीर के जन्मदिन पर सभी को ये खबर दी। कबीर बेदी का ये 70वां जन्मदिन है। दूसरी ओर परवीन की उम्र उनकी बेटी की उम्र से भी कम है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ने अपने से 29 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी
3 of 6
कबीर बेदी की ये चौथी शादी है। उनकी बेटी पूजा बेदी जानी-मानी अभिनेत्री रह चुकी हैं। वो उनकी पहली पत्नी प्रोतिमा बेदी की बेटी हैं। पूजा 45 साल की हैं। जबकि कबीर से शादी करने वाली परवीन की उम्र 41 साल है। कबीर का पहली तीनों बीवियों से तलाक हो चुका है।
बॉलीवुड अभिनेता ने अपने से 29 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी
4 of 6
परवीन के साथ कबीर 10 साल से लिव-इन में रह रहे हैं। अब दोनों ने शादी का फैसला किया। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, परवीन का कहना है कि दोनों ने बात करके आपसी सहमति से शादी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता ने अपने से 29 साल छोटी लड़की से की चौथी शादी
5 of 6
शादी के बाद परवीन के भाईयों परविंदर और कुलदीप के साथ नवविवाहित जोड़ा।