दिल्ली में सम और विषम नंबर वाली गाड़ियां अलग-अलग दिनों पर चलेंगी, ये ख़बर आते ही लोग परेशान हुए हैं लेकिन कुछ लोग चुटकियां लेने से बाज नहीं आ रहे। पिछले 24 घंटों में ढेरों नए-नए लतीफे शक्ल ले रहे हैं, आप भी पढ़िए।
दोस्त 1 :- भाई !! लड़ाई हो गयी है , जल्दी गाड़ी में लड़के भर के ले आ !! दोस्त 2 :- गाड़ी का नंबर इवेन है, आज ऑड डे है, आज मार खा ले भाई !!
विज्ञापन
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
2 of 9
नंबर प्लेट बनाने वाले की दुकान पर एक सज्जन पहुंचे, और बोले--"फटाफट दो नंबर प्लेट बना दो, एक पर लिखना सम और दूसरे पर विषम।"
विज्ञापन
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
3 of 9
एक चिंतित व्यक्ति से किसी ने पूछा कि "आपका दफ्तर तो दिल्ली में नहीं है, फिर आप इतने परेशान क्यों हैं"? जवाब मिला- "लड़के वाले दहेज में दो गाड़ियां मांग रहे हैं लोग, एक सम नंबर वाली, दूसरी विषम नंबर वाली।"
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
4 of 9
दो कार चोर आपस में बात कर रहे हैं, "एक और नई मुसीबत, अब मंगलवार-बुधवार देखकर, नंबर प्लेट पढ़कर गाड़ी उड़ानी होगी, वरना सम-विषम के चक्कर में पकड़ लिए जाएंगे।"
विज्ञापन
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
5 of 9
इसके अलावा ट्विटर पर जमकर लतीफे छोड़े जा रहे हैं। उनमें से ये हैं कुछ खास, जिसे पढ़कर आप बिना हंसे रह नहीं पाएंगे। @Harbwit ट्वीट करते हैं, "दिल्ली में शादी के विज्ञापन अब इस तरह से होंगे- विषम संख्या की कार वाले लड़के को चाहिए एक सम संख्या की कार वाली लड़की। जाति, धर्म, आयु का कोई बंधन नहीं।"
विज्ञापन
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
6 of 9
@riteek कहते हैं, "तो अब आप दफ्तर में काम करते हुए अगर बहुत लेट हो गए तो घर जाने से पहले टाइम के अलावा कैलेंडर भी देखना होगा।"
विज्ञापन
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
7 of 9
@PsychoPachu कहते हैं, "मुझे नहीं लगता कि इस फॉर्मूले से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।"
ऑड-इवेन नंबर पर कौन-सा चुटकुला है नंबर-एक?
8 of 9
अमित कुमार वर्मा का ट्वीट, "दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के तीनों विधायक इस बात पर धरना देने वाले हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि शून्य #सम है कि #विषम!"
फजल रहमान के मुताबिक, "केजरीवाल के नए #ट्रैफिक_नियम के तहत कुछ लोगों को अब मालूम पड़ा कि #सम और#विषम संख्या को अंग्रेजी में Even और Odd नंबर बोलते है।"