प्रियंका चोपड़ा की जय गंगाजल को लेकर काफी समय से चर्चा है। प्रियंका का एक्शन रोल काफी उम्मीदें जगा रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर से फिल्म की कहानी में कितना दम है, वो भी सामने आ गया है। (ट्रेलर आखिरी स्लाइड में)
Trending Videos
विज्ञापन
ट्रेलर में सामने आई कहानी, चल गया पता जय गंगाजल में है कितना दम
2 of 8
प्रियंका चोपड़ा पुलिस की वर्दी में खूब जम रही हैं। जय गंगाजल में उनके रोल को लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। जय गंगाजल 2003 में आई गंगाजल का सीक्वल है। गंगाजल हिट रही थी, ऐसे में जय गंगाजल से भी काफी उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
ट्रेलर में सामने आई कहानी, चल गया पता जय गंगाजल में है कितना दम
3 of 8
जय गंगाजल भी गंगाजल की तरह बिहार की पृष्ठभूमि पर है। फिल्म की कहानी राजनीति और अपराध के गठजोड़ के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म की कहानी काफी हद तक अजय देवगन की गंगाजल से मिलती-जुलती है।
ट्रेलर में सामने आई कहानी, चल गया पता जय गंगाजल में है कितना दम
4 of 8
फिल्म में प्रियंका एसीपी आभा माथुर के रोल में हैं। जो अपनी इमानदारी के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अपराधियों समझौता करना आभा को पसंद नहीं है। आभा की पोस्टिंग जब बांकीपुर होती है तो शुरू होता है एक महासंग्राम।
विज्ञापन
ट्रेलर में सामने आई कहानी, चल गया पता जय गंगाजल में है कितना दम
5 of 8
बांकीपुर विधायक के रोल में मानव कौल हैं। आभा माथुर जब मानव कौल के लोगों को सड़क पर गिरा-गिरा के मारना शुरू करती हैं, तो स्थानीय लोगों में वो मसीहा बन जाती हैं।
विज्ञापन
ट्रेलर में सामने आई कहानी, चल गया पता जय गंगाजल में है कितना दम
6 of 8
बांकीपुर के विधायक के बिना बांकीपुर में पत्ता भी नहीं हिलता। तमाम अपाराधियों को बांकीपुर विधायक की शह मिली हुई है। आभा माथुर के बांकीपुर आने के बाद शुरू होती है, विधायक की मुश्किल।
विज्ञापन
ट्रेलर में सामने आई कहानी, चल गया पता जय गंगाजल में है कितना दम
7 of 8
आभा माथुर पर राजनीतिक दबाव है, कि वो विधायक के खिलाफ कोई कदम ना उठाएं। आभा हैं कि किसी दबाव को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसी ही है जय गंगाजल की कहानी।