इरफान खान सड़क पर थे। उनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था, उस वक्त एक लड़की उनकी जिंदगी में आई। पूरी कहानी रुला देगी। आज उनका बर्थडे हैं, पढ़िए उनके जीवन की ये संघर्षभरी कहानी...
विज्ञापन
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
2 of 12
राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेरओड़ इलाके एक साधारण से परिवार में जन्मे इरफान खान के पिता की एक टायर की दुकान थी। उसमें भी इरफान सबसे बड़े बेटे थे। घरवालों को उम्मीद थी कि इरफान जल्द कमाना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
3 of 12
लेकिन इरफान ऐसा करने में असफल रहे। वह घर से झूठ बोलकर दिल्ली आ गए। यहां आकर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में प्रवेश की कोशिश की। लेकिन उनके पास न्यूनत अर्हता (10 नाटक का अनुभव जरूरी) नहीं थी। यहां पर इरफान ने फिर झूठ बोला। यहां तक भी तक ठीक था।
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
4 of 12
लेकिन सबसे बड़ी परेशानी तब शुरू हुई जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ। उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यू हो गई। घर के आय का स्रोत ही समाप्त हो गया। मजबूरी में पिता के टायर पंचर की दुकान छोटे भाई इमरान ने संभाली। लेकिन इरफान के लिए घर से पैसे मिलने के दरवाजे बंद हो गए। पहले भी नहीं मिलते थे, लेकिन पिता की मौत के बाद अब उनके पास बस एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप ही सहारा थी।
विज्ञापन
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
5 of 12
लेकिन कद-काठी व ग्रामीण परिवेश की वजह से एनएसडी में भी इरफान की उपेक्षा होती थी। घरेलू परेशानियों के साथ एनएसडी की परेशानियां सहते-सहते इरफान टूटते जा रहे थे। इन सारी बातों को एक बड़े गौर से एक लड़की देखा करती थी। वह इरफान की सहपाठी थी, एनएसडी में ही। दिल्ली की रहने वाली थी, लेकिन उन्हें इरफान में दिलचस्पी थी।
विज्ञापन
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
6 of 12
एक दौर ऐसा भी आया, जब इरफान के पास खाने के लिए लाले पड़ गए। उस दौर में उस दिल्ली की लड़की ने इरफान का साथ दिया। वह टिफिन लाती और इरफान को खिलाती। ऐसे कई दिन बीते जब इरफान का पेट उस दिल्ली की लड़की की टिफिन से भरा।
विज्ञापन
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
7 of 12
धीरे-धीरे एनएसडी की पढ़ाई पूरी हो गई। वहां कोई बड़ा कमाल इरफान कर नहीं पाए। फिल्मकार मीरा नायर ने उन्हें सलाम बांबे लिए चुना जरूर था। पर किन्हीं कारणों से उन्हें हटा दिया। दिल रखने के लिए कुछ सेंकेंड का एक रोल दे दिया। इस पर इरफान बहुत रोए। तभी दोस्तों संग एक टेलिफिल्म बनाई थी। जिसे देखकर गोविंद निहलानी ने उन्हें बांबे बुला लिया। लेकिन इससे हालत और बिगड़ गई।
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
8 of 12
वहां निहलानी जी की टीवी के लिए बनाई गई तीन टेलिफिल्मों में उन्होंने काम किया। मुंबई के मरीन लाइन्स में एक पीजी में रहने लगे। वहां से अपने कमरे की फोटो दिल्ली वाली लड़की को भेजा करते थे। दोनों को लग गया था कि उनमें प्यार है। लेकिन इरफान का कैरियर देखकर कौन उनसे शादी की सोचता।
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
9 of 12
पर उस दिल्ली वाली लड़की ने इरफान का साथ नहीं छोड़ा। वह हर कदम पर इरफान का साथ देती रही। चूंकि वह खुद भी एनएसडी से पढ़ी हुई थी तो वह खुद भी फिल्मों में आना चाहती थी। उन्हें उनके हिसाब के कुछ काम मिलने भी शुरू हो गए थे।
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
10 of 12
कुछ दिनों इरफान को टीवी में काम मिलना शुरू हुआ। लेकिन उससे इरफान को कोई वैसा फायदा नहीं मिला। आर्थिक तौर पर उनकी हालत सुधरी नहीं। उन दिनों में इरफान की इकलौती साथी, उनकी सहपाठी ही थीं।
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
11 of 12
एक दौर आया जब सिनेमा की दुनिया में इरफान और उनकी सहपाठी को बराबर के काम मिलने लगे। लेकिन तभी इरफान की सहपाठी ने फैसला किया कि वह इरफान से शादी करेंगी और इरफान को आगे बढ़ने में मदद करेंगी। उस सहपाठी का नाम है, सुतपा सिकदर। जी हां, दोनों ने 1995 में दोनों ने शादी कर ली। ये वही सुपना हैं, जिन्होंने सुपारी और शब्द जैसी फिल्में लिखी हैं।
पत्नी के चलते इतने बड़े स्टार बने हैं इरफान, रुला देगी इनकी कहानी
12 of 12
सुतपा विश्वास रंग लाया। आज इरफान देश के सबसे होनहार अभिनेताओं में एक गिने जाते हैं। हॉलीवुड फिल्मों ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके इरफान को 2011 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया। आज इरफान अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं।