कुआलालंपुर के मशहूर पुत्रा इंडोर स्टेडियम में दो हजार लोगों की मौजूदगी में रविवार को जब आईफा अवार्ड 2015 का ऐलान हुआ तो मलेशिया में रहने वाले हिंदी फिल्म के दीवाने झूम उठे।
विज्ञापन
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
2 of 20
फिल्मी लटके झटके और हंसी के ठुमके के बीच अवार्ड के लिए जिन्हें सबसे पहले बुलाया गया वो थे गीतकार मनोज मुंतशिर।
विज्ञापन
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
3 of 20
उन्हें ‘एक विलेन’ फिल्म में ‘तेरी गलियां’ गीत लिखने के लिए पुरस्कार दिया गया, लेकिन समारोह की जान रही ‘क्वीन’। इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
4 of 20
‘क्वीन’ के लिए ही कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। ‘हैदर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहिद कपूर को दिया गया।
विज्ञापन
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
5 of 20
‘क्वीन’ के लिए विकास बहल, परवेज शेख और चैताली परमार को सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
6 of 20
फिल्म ‘पीके’ के लिए राजकुमार हिरानी बेस्ट डायरेक्टर चुने गए। ‘एक विलेन’ फिल्म के लिए रितेश देशमुख को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया।
विज्ञापन
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
7 of 20
वहीं तब्बू ‘हैदर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री चुनी गईं। केके मेनन को ‘हैदर’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल श्रेणी में पुरस्कृत किया गया।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
8 of 20
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का पुरस्कार ‘मैरीकॉम’ बनाने वाले ओमंग कुमार के खाते में गया। ‘मै तेरा हीरो’ फिल्म के लिए वरुण धवन को बेस्ट कॉमिक रोल का अवार्ड मिला।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
9 of 20
फिल्म ‘टू स्टेट्स’ के लिए संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय को पुरस्कृत किया गया।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
10 of 20
बेस्ट प्लेबेक सिंगर मेल का अवार्ड अंकित तिवारी को ‘एक विलेन’ फिल्म में ‘तेरी गलियां’ गाने के लिए मिला।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
11 of 20
वहीं ‘बेबी डॉल’ गाने के लिए कनिका कपूर बेस्ट प्लेबेक सिंगर फीमेल चुनी गईं।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
12 of 20
बेस्ट डेब्यू एक्टिंग मेल के लिए ‘हीरोपंती’ के स्टार टाइगर श्राफ ने बाजी मारी। वहीं इसी कैटेगिरी का फीमेल अवार्ड ‘हीरोपंती’ की ही अभिनेत्री कृति शेनन को मिला।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
13 of 20
आईफा अवार्ड समारोह-2015 के फाइनल शो की शुरुआत के साथ ही लोगों की उम्मीदों का भी आखिरी दौर शुरू हो गया था।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
14 of 20
‘कुछ-कुछ होता है’ की तरह यहां के टैक्सी चालकों में भी एक बेचैनी - ‘शाहरुख खान नहीं आए?’
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
15 of 20
स्थानीय दुकानदारों को अंतिम समय तक लगता रहा कि हो न हो लोगों को चकित कर देने की मुद्रा में अचानक रजनीकांत अवतरित होंगे! इतने सितारों के बावजूद कुआलालंपुर को ‘किक’ का इंतजार रहा।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
16 of 20
अधिकतर दक्षिण भारतीयों को ये ‘किक’ रजनीकांत से मिलती है और चर्चा होते ही वे दुकान छोड़कर आ जाते हैं - रजनीकांत...शिवाजी द बॉस..सो नाइस परसन!
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
17 of 20
पेट्रॉन ट्विन टावर्स के बगल में साउथ इंडियन होटल चला रहे 44 वर्ष के पी लॉय को गर्व है कि उनके पिताजी ने एक शूटिंग में रजनीकांत को देखा था।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
18 of 20
जिसने नहीं देखा, वे देखना चाहते हैं। वहीं अधिकांश टैक्सी ड्राइवर शाहरुख के ‘किक’ का इंतजार करते रहे।
जो आईफा अवार्ड नहीं देख पाए वो ये 20 तस्वीरें देख लें बस
19 of 20
फाइनल समारोह की शुरुआत ‘जी डब्लू मैरियट होटल’ में शंकर एहसान लॉय के म्यूजिक वर्कशॉप से हुई।