आज फिल्म जगत के ऐसे तीन फ्लॉप अभिनेताओं का जन्मदिन हैं जिन्हें प्रमोट करने में इनके परिवाल वालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ये हैं आमिर खान के भांजे इमरान खान, अमीषा पटेल के भाई अष्मित पटेल और शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन। कामयाब मामा, बहन, पिता होने के बावजूद इन सितारों का करियर ऊपर नहीं उठ पाया।
विज्ञापन
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
2 of 13
इमरान खान की पहली फिल्म जाने तू.. या जाने न रिलीज होने से पहले ही खूब सुर्खिया बटोर चुकी थीं। इसलिए नहीं कि इसमें कोई नया हीरो आ रहा था बल्कि इसलिए कि वो नया हीरो आमिर खान का भांजा था।
विज्ञापन
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
3 of 13
आमिर खान ने हमेशा ही अपने भांजे को प्रमोट किया है। बल्कि उनकी पहली फिल्म के नर्माता भी आमिर ही थे। चूंकि यह फिल्म हिट रही तो इमरान से आगे भी उम्मीद की जाने लगी कि वे अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
4 of 13
मगर अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ और इमरान खुद ही कोई खास पहचान नहीं बना सके। वे आज भी आमिर खान के भांजे के रूप में ज्यादा याद किए जाते हैं।
विज्ञापन
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
5 of 13
इमरान ने लक, आई हेट लव स्टोरीज, ब्रेक के बाद जैसी औसत फिल्में दीं। लेकिन फिल्म डेली बेली में फिर मामा आमिर ने उनका हाथ थामा और ये फिल्म प्रोड्यूस की। फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन भी किया औऱ इमरान ने अच्छी एक्टिंग।
विज्ञापन
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
6 of 13
लेकिन इसके बाद फिर इमरान की कोई फिल्म खास नहीं चली। जैसे कि मटरू की बिजली का मंडोला, वंस अपॉन ए टाइम इ मुंबई दोबारा, गोरी तेरे प्यार में और कट्टी बट्टी। वैसे इमरान अकेले ऐसे हीरो नहीं हैं।
विज्ञापन
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
7 of 13
नामी फिल्मी हस्ती शेखर सुमन के बेटे अध्य्यन सुमन का तो इससे भी बुरा हाल हुआ। फिल्म हाल-ए-दिल से डेब्यू करने वाले अध्ययन ने आज तक अपने बल पर कोई हिट फिल्म नहीं दी है।
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
8 of 13
अध्य्यन को दूसरी ही फिल्म राज-द मिस्ट्री कंटीन्यूज में कंगना रनौत के साथ काम करेन का मौका मिला लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि कंगना से उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा।
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
9 of 13
कंगना से भी ब्रेकअप के बाद अध्ययन फिर कहीं गुमनाम से हो गए। नामी पिता शेखर भी अपने बेटे की नैया पार नहीं लगा सके।
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
10 of 13
अमीषा पटेल के भाई अष्मित भी इसी दौर से गुजरे। वे आज भी अपने नाम से पहले अमीषा के छोटे भाई के तौर पर याद आते हैं।
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
11 of 13
अष्मित पटेल ने फिल्म इंतेहा से डेब्यू किया जो ठीक ठाक चली। इसके बाद फिल्म मर्डर में उन्हें थोड़ी पहचान मिली। लेकिन बाकी फिल्मी भाई बहनों की तरह अमीषा-अष्मित का रिश्ता नहीं रहा।
मामा, पिता के अरमानों की लाज न रख सके ये हीरो!
12 of 13
इन दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव की खबरें आती रहीं तो कभी ये दोनों बड़े प्य़ार से साथ में दिखे। उम्मीद थी कि अमीषा के नाम से ही अष्मित कुछ तो कमाल कर पाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
हालांकि अमीषा खुद भी ज्यादा कामयाब नहीं रहीं लेकिन उनके खाते में 2-3 हिट फिल्में तो आईं, अष्मित उससे भी चूक गए। अष्मित तो फिल्मों से ज्यादा अपने नए-नए अफेयर के कारण चर्चा में ज्यादा रहे।