फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

विज्ञापन
1 of 14
फिल्म रंग दे बसंती में अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा में रहीं लंदन की 'एलिस पैटन' ने बालीवुड में एंट्री तो धमाकेदार की लेकिन आमिर खान के साथ स्क्रीन साझा करने के बावजूद वे इसके बाद किसी हिंदी फिल्म में नहीं दिखीं।
विज्ञापन

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

2 of 14
मेक्सिको की 'बारबरा मोरी' ने फिल्म 'काइट्स' से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और बारबरा की जोड़ी तो पसंद की गई लेकिन बारबरा हिंदी फिल्म जगत में अपनी जगह नहीं बना पाईं।
विज्ञापन

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

3 of 14
इंग्लैंड की 'रेचल शेली' नें फिल्म 'लगान' से बॉलीवुड में दस्तक दी। आमिर खान की हीरोइन के तौर पर बॉलीवुड में आने वाली यह दूसरी हीरोइन हैं। लेकिन इनका भी पत्ता भी यहां साफ हो गया।

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

4 of 14
कनाडा की 'लीजा रे' ने बॉलीवुड में फिल्म 'कसूर' से एंट्री की और काफी चर्चा में भी रहीं। फिर भी वे अपने लिए बॉलीवुड में कुछ खास जगह नहीं बना पाईं।
विज्ञापन

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

5 of 14
लंदन में जन्मी 'हेजल क्राउनी' ने बॉलीवुड में फिल्में तो कई की लेकिन एक को छोड़ कर कोई हिट नहीं हो पाई। 'मेरा पहला पहला प्यार' ही उनकी इकलौती फिल्म है जिसने उन्हें चर्चित किया।
विज्ञापन

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

6 of 14
'लिंडा अर्सेनियो' अमरीका की रहने वाली हैं। बॉलीवुड में फिल्म काबुल एक्सप्रेस से डेब्यू करने वाली लिंडा को बॉलीवुड में कोई सफलता हासिल नहीं हुई। हालांकि वे इसके बाद फिल्म 'आलू चाट' में भी नजर आईं लेकिन कुच कमाल नहीं दिखा पाईं।      
विज्ञापन

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

7 of 14
ब्राजील की 'गिसेल मोनटेरियो' ने सैफ अली खान की हीरोइन के तौर पर हिट फिल्म 'लव आज कल' से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखा लेकिन फिर भी यहां इनकी कोई दाल नहीं गली। इसके बाद वे सिर्फ एक और फिल्म 'ऑल्वेज कभी कभी' में नजर आईं जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुह गिरी।

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

8 of 14
'बॉडीगार्ड' में करीना की वह सहेली तो याद है न जो आखिरी में अपनी दोस्त को दोखा देकर हीरो सलमान खान को अपना बना लेती है। ये वही 'हेजल कीच' हैं। इंग्लैंड में जन्मी हेजल ने बॉलीवुड में जमने की कोशिश तो बहुत की लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि हेजल का आइटम नंबर 'आ अन्टे अमलापुरम' काफी हिट हुआ था।

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

9 of 14
स्वीडन की 'एली अवराम' ने वैसे तो छोटे परदे के शो बिग बॉस से एंट्री की लेकिन उसके बाद फिल्म 'मिकी वायरस' उनकी झोली में आ गिरी। शो पर सलमान खान के साथ फ्लर्ट मारने के बावजूद बॉलीवुड में एली का कुछ भला नहीं हो सका।

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

10 of 14
यूं तो ऐक्टर खुल कर सामने नहीं आए हैं और न ही उन्होंने डेटिंग पर कुछ कहा है। परंतु पिछले दिनों एमी ने यह कह कर जरूर सबको चौंकाया था कि वह सूरज के साथ फिल्म करना चाहती हैं।

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

11 of 14
अमेरिका में जन्मी एलीजाबेथ लार्टर ने फिल्म 'मेरीगोल्ड' के जरिए बॉलीवुड में सलमान खान की हीरोइन के तौर पर डेब्यू तो किया लेकिन वह फिल्म ऐसी पिटी कि एली ने वापस अपने देश जाना ही बेहतर समझा। हालांकी एली हॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

12 of 14
ब्राजील में जन्मी 'ब्रूना अब्दुल्ला' ने यूं तो बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने जल्वे बिखेरे हैं लेकिन फिर भी वह ज्यादा सफल नहीं हो पाई हैं। इन फिल्मों में 'जय हो' 'ग्रैंड मस्ती', 'देसी बॉयस' और 'आई हेट लव स्टोरीज' भी शामिल हैं।

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

13 of 14
जर्मनी में जन्मी 'एवलिन शर्मा' ने भी कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया और अपनी हॉटनेस को लेकर लोकप्रिय भी हुईं लेकिन शायद अभी भी उन्हें यहां अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। एवलिन 'यह जवानी है दीवानी', 'यारियां', 'मैं तेरा हीरो' जैसी कई फिल्मों में देखी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

कैट-जैक के अलावा इन 14 विदेशी लड़कियों का क्या हुआ?

14 of 14
अमेरिका की 'लॉरेन गॉटलीब' एक प्रोफेशनल डांसर हैं। उनकी इसी खासियत ने उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'एनी बडी कैन डांस' में अहम रोल दिलवाया। इसके बाद उन्होंने छोटे परदे के डांस शो 'झलक दिख ला जा' में भी हिस्सा लिया लेकिन फिलहाल वे फिल्म जगत में कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई हैं। लॉरन जल्द ही आने वाली फिल्म वेलकम टू कराची में मुख्य भूमिका में दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें