एक ही परिवार के कई लोगों का फिल्मों में होना बॉलीवुड में आम बात है। इसमें सभी बराबर हिट भी नहीं होते। लेकिन बॉलीवुड की कई बहनों की कहानी काफी मजेदार है। हम आपको बता रहे हैं ऐसी हीरोइन बहनों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में काम किया। जिनमें एक बनी बड़ी स्टार और दूसरी बेकार।
विज्ञापन
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
2 of 8
इस समय प्रियंका चोपड़ा हर ओर छाई हुई हैं। उनको एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला है। उनका अमेरिकी शो क्वांटिको खूब हिट हो रहा है। बॉलीवुड मे भी उनकी तूती बोल रही है। लेकिन वहीं दूसरी ओर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अपना वजन कम करने को स्पेशल ट्रीटमेंट भी कराया है, लेकिन उनके करियर का पहिया है कि लुढ़कने का नाम ही नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
3 of 8
काजोल 20 साल से ज्यादा वक्त से बॉलीवुड पर छाई हुई हैं। इसी शुक्रवार को रिलीज उनकी फिल्म 'दिलवाले' अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर उनकी बहन तनीशा ने बॉलीवुड के साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
4 of 8
कैटरीना कैफ इस समय कामयाबी का मजा ले रही हैं। उनकी फिल्में जबर्दस्त हिट हो रही हैं। लेकिन वही दूसरी ओर उनकी बहन इसाबेल पिछली साल 'पुरानी जींस' में दिखीं। लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
5 of 8
शिल्पा शेट्टी ने लंबे समय तक सफलता का मजा लिया। आज भी उनकी अपनी पहचान है। वहीं दूसरी ओर उनकी बहन शमिता शेट्टी काफी कोशिश के बावजूद अपनी पहचान नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
6 of 8
मलाइका अरोरा खान ने भले ही मुख्य अभिनेत्री का किरदार ना निभाया हो लेकिन उनके आइटम नंबर के नाम पर भी फिल्म चल जाती है। उनकी अपनी फैन-फॉलोइंग है। वहीं दूसरी ओर अमृता ने कई बोल्ड रोल किए लेकिन अपनी पहचान नहीं बना पाई।
विज्ञापन
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
7 of 8
ट्विंकल खन्ना ने कई शानदार फिल्में दी हैं। अक्षय से शादी के बाद वो फिल्मों से दूर हो गई। उनकी बहन रिंकी खन्ना 'प्यार में कभी कभी' में आईं, लेकिन कामयाबी उनको नहीं मिल सकी। इन बहनों की कहानी भी अपनी मम्मी और मौसी जैसी ही है।
बॉलीवुड की हीरोइन बहनें, एक सुपरस्टार दूसरी बेरोजगार
8 of 8
डिंपल कपाडिया ने पहली फिल्म 'बॉबी' से ही कमाल किए। उनका करियर बढ़िया रहा। उनकी बहन सिंपल कपाड़िया ने 'अनुरोध' से करियर शुरु किया। लेकिन सफलता उनको नहीं मिली।