फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

Tue, 21 Jul 2015 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
यह माजरा है सीरियलों का। यहां जहब हीरो को हीरोइन से अपनी बेइज्जती का बदला लेना होता है या हीरोइन हीरो को सबक सिखाना चाहती है तो घूम फिर कर ये आपस में शादी कर लेते हैं। सीधे कहें तो इन लोगों को बदला लेने के लिए एक ही उपाय समझ आता है और वो है शादी। ये रहे सबूत।
विज्ञापन

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

2 of 8
'मेरी आशिकी तुमसे ही' में कहां रनवीर ईशानी से इतना प्यार करता था। लेकिन उनके बीच बात ऐसी बिगड़ी कि रनवीर ने ईशानी से शादी कर के उससे बदला लेने और उसे सबक सिखाने की सोच ली। भला ये कैसा प्यार हुआ!
विज्ञापन

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

3 of 8
सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' के श्लोक भी अजीब हैं। पहले अपनी ही सेकरेट्री आस्था से प्यार का नाटक किया, उससे शादी की और सुहाग रात पर राज खोला कि यह शादी तो उसने आस्था से बदला लेने के लिए की थी। अरे बदला लेने के और तरीके खत्म हो गए थे क्या?

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

4 of 8
'मधुबाला' के आरके ने तो हद ही कर दी। मधु से अपनी बेइज्जती का बदला लेने के लिए उससे आधी अधूरी शादी की। उसे अपने घर में भी रखा लेकिन नौकरानियों जैसा बर्ताव किया। हालांकि दोनों में प्यार भी हो ही गया। बदला लेने के लिए ऐसे किसी की जिंदगी खराब करते हैं क्या!
विज्ञापन

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

5 of 8
सीरियल 'एक हसीना थी' का तो पूरा का पूरा आआर ही बदला था। दुर्गा अपनी बहन के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा कर शौर्य को अपने प्यार के जाल में फंसाती है। हालांकि शादी हो नहीं पाती। लेकिन दुर्गा, बदला लेने के लिए इतनी मेहनत कौन करता है!
विज्ञापन

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

6 of 8
सीरियल 'मैं न भूलूंगी' में शिखा अपने पति से बदला लेने के लिए अपना मेकओवर कराती है और उसकी जिंदगी में लौटती है। उसके पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की थी इसलिए बदला लेने के लिए वह दूसरी शख्सियत बन कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा कर शादी कर लेती है। वाह! क्या कहानी है।

विज्ञापन

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

7 of 8
तीन साल पहले कलर्स पर न आने वाले सीरियल 'न आना इस देस लाडो' में भी राघव सिया से प्यार का नाटक करता है। उसे जैसे तैसे मना कर शादी कर लेता है और फिर पता चलता है कि वह अम्मा जी का बेटा है और सिया से अम्मा जी की बेइज्जती करने का बदला ले रहा था। मां का ऐसा लाडला तो सीरियल में ही हो सकता है!
विज्ञापन

इन हीरोइनों के पतियों ने बदला लेने के मकसद से की 'शादी'

8 of 8
बदला लेने के ल‌िए शादी का ट्रेंड शुरू हुआ सीरियल 'कुटुंब' से। एक ही कॉलेज में पढ़ने वाले गौरी और प्रथम एक दूसरे से बेइंतहा नफरत करते हैं। लेकिन जब उनकी शादी हो ही जाती है तो एक दूसरे की जिंदगी बर्बाद करने के लिए बदला लेने की ही कोशिश करते रहते हैं। हालांकि बाद में प्यार तो हो ही जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें