फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अपनी 28 साल पुरानी अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री लेकर एक बार फिर सिने दुनिया की पढ़ाई-लिखाई की ओर ध्यान खींचा है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि शाहरुख की डिग्री तो कुछ भी नहीं इन दिनों सिन दुनिया में शाहरुख से कहीं ज्यादा डिग्री धारक पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

2 of 11
हम उन सितारों की पढ़ाई की जानकारी आपको दे रहे हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ स्टडी पर भी पूरा फोकस किए रहे। इन सेलिब्रिटीज के पास कई नामी गिरामी डिग्रियां हैं तो कुछ को क्रिमिनल साइकोलॉजी की भी जानकारी है। बॉलीवुड में ये खास मुकाम हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

3 of 11
भले बॉलीवुड में इन दिनों इस अभिनेत्री को काम मिलना मुश्किल हो गया हो, लेकिन सच्चाई यही है कि अमीषा पटेल फिल्म जगत की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी अभिनेत्री हैं। वह न केवल बायोजेनिक इंजीनियरिंग में अमेरिका की प्रतीष्ठित बोस्टन यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की है, बल्कि अमेरिका की टफ्स्ट यूनिवर्सिटी में अर्थशास्‍त्र में ग्रेजुएशन के दौरान गोल्ड मैडलिस्ट रह चुकी हैं।

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

4 of 11
अमीषा पटेल के बाद सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी अभिनेत्री हैं सोहा अली खान। यह महज इत्तेफाक ही है कि सोहा भी अमीषा की तरह ही बॉलीवुड में बहुत सफल नहीं हो पाई। सोहा ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भुगोलशास्‍त्र में स्तानक किया है। इसके बाद उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधों (इंटरनेशनल रिलेशनशिप) में मास्‍टर्स किया है।
विज्ञापन

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

5 of 11
चुलबुली खूबसूरत नायिका प्रीती जिंटा पढ़ाई में अव्वल छात्रा थीं। शिमला के कॉलेज से इं‌गलिश विद ऑनर्स के अलावा वह साइकोलॉजी में ग्रेजुऐट प्रोग्राम भी कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति को ‌क्रिमिनल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री भी हासिल है।
विज्ञापन

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

6 of 11
बॉलीवुड का ये माचो मैन यानि जॉन अब्राहम स्टडी में भी पीछे नहीं रहा। वह इकोनामिक्स में एमबीए किए हुए हैं। मीडिया प्लानिंग के क्षेत्र में भी वह हाथ आजमा चुके हैं।

विज्ञापन

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

7 of 11
'दबंग' के छेदी सिंह यानि कि सोनू सूद भले ही अपने फिल्मी कैरियर में बिना पढ़े लिखे गुंडे की भूमिका निभा रहे हों लेकिन हकीकत में वह काफी पढ़े लिखे हैं। वह इलेक्ट्रोनिक्स में इंजीनियरिंग किए हुए हैं।

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

8 of 11
'डर्टी पिक्चर' में हुस्न के जलवे बिखेरने वाली विद्या बालन पढ़ाई में भी कम नहीं रही हैं। एक्टिंग के अलावा स्टडी को भी उन्होंने पूरी तरजीह दी। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से सोशलॉजी में ग्रेजुऐशन किया है, साथ ही मुंबई यूनिवर्सिटी से मास्टर्स डिग्री भी उनको हासिल है।

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

9 of 11
साफ अपने स्कूल कॉलेज के जमाने में सबसे ज्यादा समर्पित छात्र कोई अभिनेता था, तो वो हैं आर माधवन। वह जमशेदपुर के डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल में निर्देशक इम्तियाज अली और अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के सीनियर रह चुके हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक किया है। वह कनाडा में भारत के कल्चरल एंबेसडर रह चुके हैं। उन्हें पढ़ाई के दिनों बेस्ट एनसीसी कैडट रह चुके हैं। उन्हें इसके लिए इंग्लैंड जाने का मौका भी मिला था। वह भारत के सभी सेनाओं (जल, थल, वायू) के लिए प्र‌शिक्षण हासिल कर चुके हैं।

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

10 of 11
रणदीप हुड्डा के घरवाले उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे और वो खुद स्पोर्ट्स मैन बनना चाहते थे। लेकिन दिल्ली के आरकेपुरम डीपीएस कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न से बिजनेस मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन और मास्टर्स किया।
विज्ञापन

शाहरुख से बहुत पढ़े लिखे हैं ये हीरो-हीरोइन

11 of 11
'रंग दे बसंती' फेम सिद्धार्थ कॉलेज में ऑल राउंडर रह चुके हैं। सिद्धा‌र्थ दिल्ली यूनिवसिर्टी से कॉमर्स ऑनर्स की डिग्री हासिल कर चुके हैं। दुनिया भर के कई डीबेट में वह हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने एमबीए भी किया है और एक मैनेजर के तौर पर उनको बेस्ट स्पीकिंग स्किल के लिए सीएनबीसी मैनेजर ऑफ ईयर 1999 का खिताब भी मिला था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें