फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

विज्ञापन
1 of 13
ये तो सब जानते हैं कि बॉलीवुड में तीनों खान यानी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का ही जलवा चलता है। फिर भी इनकी कामयाबी के पीछे अकेले ये नहीं, कोई और भी है, देख लीजिए।
विज्ञापन

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

2 of 13
काजोल और शाहरुख की जोड़ी तो हमेशा से ही पसंद की गई है। दोनों ने 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुश कभी गम' और कई फिल्मों में काम किया। काजोल ने 'प्यार किया तो डरना क्या' में सलमान के साथ और 'फना' में आमिर के साथ काम किया। ये सारी ही फिल्में सुपरहिट थीं।
विज्ञापन

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

3 of 13
इसी तरह रानी मुखर्जी की भी तीनों खान के साथ हिट फिल्में रही हैं। शाहरुख के साथ 'कुछ कुछ होता है', 'चलते चलते', 'कभी अलविदा न कहना' में काम किया। रानी फिल्म 'गुलाम' में आमिर की हीरोइन बनीं और 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में सलमान की। यानी इन हीरोइनों ने जिस खान के साथ भी काम किया, वह हिट हुआ।

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

4 of 13
माधुरी दीक्षित का भी तीनो खान के साथ हिट फिल्में देने में पूरा योगदान है। आमिर के साथ 'दिल', सलमान के साथ 'हम आपके हैं कौन' और शाहरुख के साथ 'दिल तो पागल है' इन सभी की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं।
विज्ञापन

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

5 of 13
करिश्मा कपूर ने सलमान के साथ 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'बीवी नंबर वन' जैसी हिट फिल्में करी हैं। इसके अलावा आमिर के साथ उनकी फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' और शाहरुख के साथ 'दिल तो पागल है' भी खूब चली थीं।
विज्ञापन

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

6 of 13
करिश्मा की छोटी बहन करीना भी इस लिस्ट में शामिल हैं। करीना ने शाहरुख के साथ 'अशोका', 'रा वन' में काम किया। आमिर और करीना की जोड़ी फिल्म '3 ईडियट्स' और 'तलाश' में पसंद की गई। समान के साथ हाल ही में करीना ने सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की। इसके अलावा वे दोनों 'क्योंकि', 'मैं और मिसेज खन्ना' औऱ 'बॉडीगार्ड' में साथ दिखे थे।
विज्ञापन

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

7 of 13
कैटरीना भी उन खुशकिस्मत हीरोइनों में से हैं जिन्हें तीनो खानों के साथ काम करने का मौका मिला। शाहरुख के साथ 'जब तक है जान में', आमिर के साथ 'धूम 3' और सलमान के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया', 'एक था टाइगर' और 'युवराज'।

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

8 of 13
प्रीति जिंटा भी तीनों खानों की सबसे लकी हीरोइनों में से एक रही हैं। प्रीति और शाहरुख की 'वीर जारा', 'कल हो न हो', 'दिल से' बहुत हिट हुई थी। प्रीति ने सलमान के साथ भी 'चोरी चोरी चुपके चुपके' और 'जानेमन' में काम किया जबकि आमिर के साथ उनके एक ही फिल्म है 'दिल चाहते है'।

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

9 of 13
वैसे सोनाली बेंद्रे ने तीनों खान के साथ कम ही फिल्म में काम किया फिर भी सब हिट रहीं। सलमान के साथ हम साथ साथ हैं, शाहरुख के साथ डुप्लिकेट और इंग्लिश बाबू देसी मेम और आमिर के साथ सरफरोश।

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

10 of 13
अनुष्का शर्मा ने फिलहाल सलमान के साथ कोई फिल्म नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि ये दिन भी आएगा। इसके अलावा शाहरुख के साथ रब ने बना दी जोड़ी और जब तक है जान, आमिर के साथ पीके बहुत हिट हुई थीं।

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

11 of 13
यही हाल प्रियंका का है। उन्होंने सलमान शाहरुख के साथ फिल्में की है लेकिन आमिर के साथ नहीं। सलमान के साथ सलाम-ए-इश्क, मुझसे दोस्ती करोगे और शाहरुख के साथ डॉन में काम किया। 

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

12 of 13
ऐश्वर्या राय भी फिल्म देवदास और मोहब्बतें में शाहरुख की हीरोइन बन चुकी हैं जबकि हम दिल दे चुके सनम में सलमान के साथ उन्हें बहुत पंसद किया गया था। हालांकि ऐश और आमिर की कोई फिल्म नहीं है।
विज्ञापन

तो इनकी मदद से तीनों खान बने बॉलीवुड के सुपरस्टार, देखिए कौन

13 of 13
जूही चावला ने आमरि के साथ अपनी पहली फिल्म कयामत से कयामत में काम किया। शाहरुख के साथ वे डर, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और वन टू का फोर में काम किया। जूही और सलमान की हीरो हीरोइन के तौर पर कोई फिल्म नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें