अजय देवगन की 'शिवाय' का पहला लुक आज लॉन्च हो रहा है। रिलीज से करीब दो साल पहले ही आ रहा। रिलीज 26 जनवरी 2017 की रखी गई है। हॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर लुक इतना पहले लाया गया है। अब अजय 'शिवाय' की मार्केटिंग और प्रचार रणनीति ऐसी ही रखेंगे। कुछ महीनों में फिल्म का टीजर भी जाएगा। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
आज तक नहीं आया किसी फिल्म का ऐसा फर्स्ट लुक
2 of 8
फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी से बुल्गेरिया में शुरू होगी। शूट दुनिया की कई बर्फीली और खूबसूरत जगहों पर करने की योजना है। निर्देशन के अलावा अजय इसमें मुख्य भूमिका भी निभाने वाले हैं।
विज्ञापन
आज तक नहीं आया किसी फिल्म का ऐसा फर्स्ट लुक
3 of 8
उनके साथ फीमेल लीड हैं सायरा बानो की ग्रैंड नीस सायेशा। ये सायेशा का डेब्यू होगा। सूत्र बताते हैं कि नए और विदेशी कलाकारों के अलावा इसमें पत्नी काजोल की मेहमान भूमिका भी रखने वाले हैं।
आज तक नहीं आया किसी फिल्म का ऐसा फर्स्ट लुक
4 of 8
फिल्म अजय के इष्टदेव शिव से प्रेरित है। अजय बताते हैं, 'मुझ पर शिव जी का हमेशा से प्रभाव रहा है। उनके वृहद व्यक्तित्व की कई बातें दर्शकों को इसमें दिखेंगी।'
विज्ञापन
आज तक नहीं आया किसी फिल्म का ऐसा फर्स्ट लुक
5 of 8
जानकारी के मुताबिक यह अजय देवगन की सबसे बड़ी बजट की फिल्म होगी।
विज्ञापन
आज तक नहीं आया किसी फिल्म का ऐसा फर्स्ट लुक
6 of 8
शूटिंग को लेकर वे बताते हैं, 'शूटिंग बहुत टफ होने वाली है क्योंकि बर्फीले, माइनस तापमान में हम शूट करेंगे।' जानकारी है कि ये अजय की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी।
विज्ञापन
आज तक नहीं आया किसी फिल्म का ऐसा फर्स्ट लुक
7 of 8
फिल्म में अजय का लुक ऐसा होगा। शिव से प्रेरित नाग और त्रिशूल के टैटू। एब्स वाली बॉडी। सांवला रंग। और आस-पास बर्फ।