फिल्मों में अंतरंग और हॉट सीन देख कर आप सोचते होंगे कि सितारे यह सब कैसे कर लेते हैं। लेकिन सच यह है कि कई फिल्मों में सितारे खुद नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ये सीन करते हैं। देखिए, किन फिल्मों में की गई ये फेर बदल और आप पहचान भी नहीं पाए।
विज्ञापन
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
2 of 9
मानना मुश्किल हो सकता है लेकिन मल्लिका शहरावत की फिल्म 'हिस्स' में कुछ उत्तेजक सीन मल्लिका के बॉडी डबल ने किए थे। हालांकि मल्लिका तो इस बात को मानने से इनकार करती हैं लेकिन उनके भाई और फिल्म के सह-निर्माता ने खुद इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
3 of 9
फिल्म 'सात खून माफ' के एक सीन में प्रियंका को अपना टॉप उतारना था। सीन में प्रियंका की बिना कपड़ों की पीठ दिखाई गई है। देखने वालों को तो लगा होगा कि वे प्रियंका खुद हैं लेकिन वो थी उनकी बॉडी डबल।
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
4 of 9
सनी लियोनी को भले ही इंटीमेट सीन करने के लिए बॉडी डबल की जरूरत न हो लेकिन फिल्म 'एक पहेली लीला' में उनकी एक खास डिमांड थी। फिल्म के सबसे अंतरंग सीन में हीरो मोहित अहलावत नहीं बल्कि सनी के रियल लाइफ पति डैनियल वेबर थे। यानी डैनियल ने मोहित के बॉडी डबल का काम किया था।
विज्ञापन
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
5 of 9
फूलन देवी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में एक सीन है जिसमें फिल्म की लीड हीरोइन सीमा बिस्वास नदी के पास कपड़े उतार कर बैठी होती हैं। असल में वो सीमा खुद नहीं उनकी बॉडी डबल हैं।
विज्ञापन
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
6 of 9
'त्रिशग्नि' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने खुलकर न्यूडिटी दिखाई और सेंसर बोर्ड की भी रजामंदी थी। लेकिन इस फिल्म के कामुक बाथटब सीन में पल्लवी जोशी के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
7 of 9
लेस्बियन रिश्तों को उजागर करने वाली पहली हिंदी फिल्म 'फायर' में शबाना आजमी और नंदिता दास के बीच हुए अंतरंग सीन में दरअसल खुद नंदिता दास नहीं थी। इसके लिए उनके बॉडी डबल को रखा गया था। फिल्म के आखिरी में आने वाली सूचि में लिखा मिल जाएगा कि नंदिता का नग्न शरीर दरअसल बॉडी डबल का है।
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
8 of 9
मनीषा कोइराला ने दावा किया था कि उनकी फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' में हॉट सीन देने के लिए उनके बॉडी डबल का सहारा लिया गया था। जबकि फिल्म देखने पर लगता है कि उन्होंने खुद सारे सीन किए हैं। अब इसमें कितनी सच्चाई है, वो तो आप खुद फिल्म देख कर तय कर लें।
खुलासाः बोल्ड सीन दूसरी लड़कियों से कराती हैं हीरोइनें, होता है बस धोखा
9 of 9
पाकिस्तान से बॉलावुड में आए एक्टर-सिंगर अली जाफर की एक भी फिल्म में आपको उनका इंटीमेट सीन देखने को नहीं मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अली फिल्म करने से पहले ही यह कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेते हैं कि वे कोई किस सीन तक नहीं देंगे। इसीलिए फिल्म 'लंदन पैरिस न्यूयार्क' में वो हॉट किस अली ने नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ने की थी।