फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

विज्ञापन
1 of 11
ऐश्वर्या रॉय ने भले ही अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हों लेकिन कुछ ऐसी भी सुपरहिट फिल्में रही हैं जो असल में ऐश को ऑफर हुई थीं पर उन्होंने किसी वजह से मना कर दी औऱ वे दूसरी हीरोइनों को मिल गईं। देखिए, जरा कौन सी ऐसी फिल्में हैं जिनमें ऐश हीरोइन के रोल में हो सकती थीं।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

2 of 11
राजा हिंदुस्तानी पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी और उनके पास उस वक्त चार दूसरी फिल्में भी थीं। लेकिन ऐश ने सभी फिल्मों को छोड़ कर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जाने का फैसला किया औऱ वो उसे जीती भीं। ऐश के छोड़ने के बाद यह रोल करिश्मा को मिला और उनकी तो बल्ले बल्ले ही हो गई।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

3 of 11
फिल्म चलते चलते में शाहरुख के साथ ऐश को लिया गया था लेकिन ऐश के उस वक्त के बॉयफ्रेंड सलमान का बार बार सेट पर आने और झगड़े की वजह से शाहरुख ने रानी को लेना बेहतर समझा और ऐश को फिल्म छोड़नी पड़ी।

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

4 of 11
ऐश ने कुछ कुछ होता है में भी काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वे फिल्म जीन्स की शूटिंग में बहुत व्यस्त थी। जीन्स तो उतनी नहीं चली लेकिन इस ऐश की न से रानी और काजोल को अपने करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मिल गई।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

5 of 11
इसी तरह ऐश्वर्या ने फिल्म वीर जारा में भी काम करने से मना कर दिया था और प्रीति जिंटा को इस फिल्म के लिए चुना गया औऱ यह इतनी ज्यादा हिट हुई कि कोई सोच भी नहीं सकता था।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

6 of 11
फिल्म दोस्ताना के लिए पहली पसंद ऐश्वर्या, सैफ और अभिषेक थे लेकिन ऐश ने फिल्म छोड़ दी जिसे प्रियंका ने लपक लिया। ये प्रियंका के करियर की सबसे हिट फिल्मों में से एक बन गई। वैसे ऐश औऱ अभिषेक को फिल्म में साथ देखना भी दिलचस्प होता।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

7 of 11
ऐश ने मधुर भंडारकर की फिल्म कॉरपरेट को भी न कह दिया था औऱ यह फिल्म बिपाशा बसु को मिल गई। इस फिल्म ने दर्शकों को बिप्स की अच्छी एक्टिंग करने के हुनर से पहचान करा दी थी।

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

8 of 11
मुन्नाभाई एमबीबीएस के लिए पहले शाहरुख और ऐश को लिया गया था लेकिन कंधे में तकलीफ होने की वजह से शाहरुख ने फिल्म छोड़ दी। बाद में ऐश ने भी इसे छोड़ना बेहतर समझा। फिल्म संजय दत्त और ग्रेसी सिंह के हाथ लग गई।

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

9 of 11
ऐश ने भूलभुलैया में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वे भुतहा रोल नहीं करना चाहती थीं औऱ ये फिल्म विद्या बालन की झोली में जा गिरी। इस फिल्म में विद्या की एक्टिंग के इतने चर्चे हुए कि बाद में ऐश को जरूर थोड़ा अफसोस हुआ होगा।

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

10 of 11
फिल्म हीरोइन के लिए मधुर भंडारकर ने पहले ऐश को ही चुना था लेकिन उस वक्त गर्भवती होने की वजह से ऐश को फिल्म छोड़नी पड़ गई।
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने किया मना तो हो गई इन हीरोइनों की चांदी, जानिए कैसे

11 of 11
बदलापुर में भी पहले सैफ और ऐश को लिया जाना था लेकिन वरुण को सैफ की जगह ले लिया गया और फिर ऐश ने भी फिल्म छोड़ दी क्योंकि वह अपने से उम्र में कम हीरो के साथ रोमांस नहीं करना चाहती थीं। बाद में इस फिल्म की हीरोइन यामी गौतम बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें