इस साल के जो बचे हुए दिन हैं वह इसलिए भी शानदार होने वाले हैं क्योंकि इस समय एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होनी हैं।
विज्ञापन
इस साल के आखिरी में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में?
2 of 8
नवंबर के शुरुआती दो हफ्तों में रिलीज हुई फिल्में 'द शौकींस', 'रंग रसिया' और 'किल दिल' अब तक सुर्खियों में हैं। ये सभी फिल्में अलग-अलग टेस्ट की रही हैं। रंग रसिया को छोड़कर बाकी फिल्मों ने कारोबार भी अच्छा किया।
विज्ञापन
इस साल के आखिरी में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में?
3 of 8
आने वाले हफ्ते रिलीज होगी सैफ अली खान की 'हैप्पी एंडिंग'। 'हैप्पी एंडिंग' में करीना सैफ की प्रेमिका के रूप में दिलचस्प कैमियो करती दिखेंगी। अब ‘सैफीना’ को परदे पर साथ देखने के लिए दर्शकों की अच्छी-खासी भीड़ जुटना तो लगभग तय ही है।
इस साल के आखिरी में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में?
4 of 8
'हैप्पी एंडिंग' के साथ ही रिलीज होंगी दो और फिल्में, 'टीटू एमबीए' और 'वाह ताज'। 'टीटू एमबीए' में जहां सभी नए कलाकार हैं, वहीं 'वाह ताज' में लीड रोल में होंगे श्रेयस तलपड़े और मंजरी फडणीस।
विज्ञापन
इस साल के आखिरी में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में?
5 of 8
इसके बाद बारी आएगी काफी समय से चर्चा में रही फिल्म 'उंगली' और 'जेड प्लस' की। इमरान की फैन फॉलोइंग जहां 'उंगली' के लिए बेताब होगी, वहीं 'जेड प्लस' के बारे में सामने आ रही तमाम अफवाहें दर्शकों का रुख अपनी तरफ भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
इस साल के आखिरी में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में?
6 of 8
इसके साथ-साथ 'लव फिर कभी', और 'जिद' भी इसी दिन रिलीज होने की तैयारी में हैं। जिद वैसे तो एक छोटे बजट और छोटे कलाकारों वाली फिल्म है लेकिन प्रियंका चोपड़ा की बहन बार्बी ने जिस तरह का अंग प्रदर्शन फिल्म के लिए किया है वह आपको चौंकाने के लिए काफी होगा।
विज्ञापन
इस साल के आखिरी में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में?
7 of 8
इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म का इंतजार खत्म होगा साल के आखिर में। दिसंबर महीने में रिलीज होगी आमिर की ‘पीके’। 19 दिसंबर को रिलीज हो रही यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म भी बन सकती है।
हालांकि इससे पहले ही अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की 'एक्शन जैक्सन' रिलीज होगी। पहले हफ्ते बेशक इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है, लेकिन आगे की कमाई 'पीके' के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।