हाल ही में आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है और इसका एक कारण इस फिल्म की चाइल्ड आर्टिस्ट 'मुन्नी' यानि हर्षाली मल्होत्रा भी है। उसकी एक्टिंग ने उसे फिल्म की जान बना दिया। ऐसे ही और भी फिल्में हैं जिनमें बच्चे ही पूरी फिल्म का आकर्षण रहें।
विज्ञापन
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
2 of 10
फिल्म 'तारे जमीन पर' में 'ईशान' का किरदार निभाने वाले दर्शील सफारी की एक्टिंग इतनी बेहतरीन थी कि फिल्म में आमिर खान के होने के बावजूद दर्शकों का पूरा ध्यान दर्शील पर ही रहा।
विज्ञापन
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
3 of 10
फिल्म 'कोई मिल गया' में वैसे तो काफी बच्चे थे लेकिन इस सरदार लड़के ने अपने छुटपुट मजाक से पूरी फिल्म में जान डाल दी। इसका नाम अनुज पंडित है और अब यह काफी बड़ा भी हो गया है।
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
4 of 10
फिल्म 'हे बेबी' में एक नहीं तीन तीन हीरो होने के बावजूद इस नन्ही सी बच्ची की मासूमियत और खिलखिलाहट ने न सिर्फ उसे सबका चहेता बनाया बल्कि फिल्म को भी हिट करवा दिया।
विज्ञापन
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
5 of 10
फिल्म 'चीनी कम' में अमिताभ बच्चन की नन्ही दोस्त का रोल करने वाली स्विनी खरा को भी इस फिल्म में बहुत सराहा गया था।
विज्ञापन
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
6 of 10
फिल्म 'मकड़ी' में डबल रोल करने वाली श्वेता बसु को उसके भोले और चालाक दोनों ही रोल के लिए बहुत पसंद किया गया। पूरी फिल्म भी उसकी शरारतों पर आधारित थी।
विज्ञापन
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
7 of 10
फिल्म 'चिल्लर पार्टी' तो थी ही बच्चों की फिल्म और इसमें एक्टिंग करने वाले हर एक बच्चे ने बहुत बढ़िया काम किया है। पूरी फिल्म भर में बच्चों की शैतानियों ने दर्शकों को खूब हंसाया।
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
8 of 10
सूपरहिट फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटी अंजली का किरदार निभाने वाली सना को इतना पसंद किया गया कि जब वो बड़ी हो कर 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में आई तो किसी को यकीन भी नहीं हुआ कि ये वही है।
बड़े स्टारों पर भारी हैं ये नन्हें उस्ताद, इनकी एक्टिंग ने किया जादू
9 of 10
आदित्य नारायण ने बचपन में फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' में सलमान खान के बेटे की एक्टिंग की थी। उनके सामने तो सलमान भी फीके पड़ रहे थे।