फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

विज्ञापन
1 of 10
गुजरे जमाने की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक साधना का आज 73 वां जन्मदिन है। लड़कियों के बीच चूड़ीदार सलवार का फैशन मशहूर करने का श्रेय उन्हीं को है। उनका हेयर स्टाइल साधना कट नाम से आज भी मशहूर है। इस हेयरकट की कहानी भी मजेदार है।
विज्ञापन

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

2 of 10
दरअसल साधना ने अपने चौड़े माथे को छुपाने के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल अपनाया कि उनके बाल माथे पर रहें। लेकिन ये स्टाइल इतना मशहूर हुआ कि 60 और 70 के दशक में तो हर लड़की साधना की तरह हेयर स्टाइल रखने की कोशिश करने लगी।
विज्ञापन

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

3 of 10
साधना अपने माता-पिता की इकलौती लड़की थीं। 1947 में भारत के बंटवारे के बाद उनका परिवार कराची छोड़कर मुंबई आ गया था। इस वक्त साधना की उम्र थी छह साल। साधना का नाम उनके पिता ने अपने समय की पसंदीदा अभिनेत्री 'साधना बोस' के नाम पर रखा था।

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

4 of 10
जब साधना स्कूल की छात्रा थीं और डांस सीख रही थीं, तभी एक दिन एक डांस डायरेक्टर उस डांस स्कूल में आए। उन्होंने बताया कि राजकपूर को अपनी फिल्म के एक ग्रुप-डांस के लिए कुछ ऐसी लड़कियों की जरूरत है, जो फिल्म के ग्रुप डांस में काम कर सकें और फिर...
विज्ञापन

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

5 of 10
साधना की डांस टीचर ने कुछ लड़कियों से डांस करवाया और जिन लड़कियों को चुना गया, उनमें से साधना भी एक थीं। जिस फिल्म में साधना को काम करने का मौका मिल रहा था, वो थी राजकपूर की 'श्री 420'।
विज्ञापन

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

6 of 10
लेकिन फिल्म में साधना कहीं नहीं दिखी, क्योंकि राजकपूर ने एडिटिंग में उनके चेहरे को काट दिया। लेकिन यह एक संयोग ही कहा जायेगा कि राजकपूर ने साधना को कुछ के चेहरे पर कैंची चलाई वही राजकपूर आठ साल बाद उनके साथ 'दूल्हा दुल्हन' में हीरो का रोल करते दिखे।
विज्ञापन

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

7 of 10
साधना ने कई आर्ट फिल्मों में भी अभिनय किया। रोमांटिक फिल्मों में तो उनका शानदार जलवा रहा। मेरे महबूब जैसी शानदार रोमांटिक फिल्में उनके नाम पर हैं। चूड़ीदार कुर्ता, शरारा, गरारा, कान में बड़े झुमके, बाली और लुभावनी मुस्कान यह सब साधना की खास पहचान रही हैं।

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

8 of 10
साधना ने जॉय मुखर्जी, देव आनंद, सुनील दत्त, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार, राज कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

9 of 10
सुनील दत्त के साथ साधना।
विज्ञापन

हीरोइन ने माथा छुपाने के लिए रखा ऐसा हेयर स्टाइल

10 of 10
पर्दे पर अपनी दिलकश अदाकारी से घर-घर में पसंद की जाने वाली साधना का विवाह आर.के. नैय्यर के साथ हुआ था, जिस कारण वह साधना नैय्यर के नाम से भी जानी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें