बाहुबली 2 के ऑफीसियल ट्रेलर के तौर पर लॉन्च किया गए इस वीडियो में इतनी चतुराई से एडिटिंग की गई है कि इसके नकली होने का अहसास ही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
2 of 12
इसके झांसे में अभी तक 10 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं। सबको ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे- यह असल बाहुबली का ट्रेलर हो। वह पूरा वीडियो आखिरी स्लाइड में लगाया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
3 of 12
इसके अलावा दो और वीडियो इसी तरह लॉन्च किए गए हैं, जिनके झांसे में भी 3 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं। इनमें तीन प्रमुख काम किए गए हैं।
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
4 of 12
पहला तो कुछ हॉलीवुड फिल्मों के दृश्यों को जुटाया गया है, जिसमें युद्ध आदि के दृश्य हो। दूसरा कुछ साउथ की फिल्मों को लिया गया है, जिनमें बाहुबली के अभिनेता-अभिनेत्रियां हो। तीसरा बाहुबली की पहली फिल्म के कुछ दृश्यों इस तरह लिया गया है, जैसे वो आगे की कहानी कह रहे हो।
विज्ञापन
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
5 of 12
इन तीनों की कंप्यूटर पर एडिटिंग करके यू-ट्यूब पर डाल दिया गया है। चूंकि बॉहुबली की पहली फिल्म का नाम 'बाहुबली, द बिगनिंग' था, तो इसका नाम 'बाहुबली, द कंक्लूजन' रखा गया है।
विज्ञापन
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
6 of 12
गौरतलब है कि बाहुबली, द बिगनिंग को एक ऐसा क्लाइमेक्स दिया गया था कि सबको इसके आगे की कहानी का इंतजार है। ऐसे में जहां कहीं लोगों को आगे कहानी के बारे में कुछ भी पता चलता है, लोग जानने के लिए टूट पड़ते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
7 of 12
साथ ही इन सभी ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी के लुक को भी खूब भुनाया जा रहा है। क्योंकि अब इसका अंदाजा लग चुका है कि बाहुबली की आगे की कहानी में अनुष्का शेट्टी मुख्य भूमिका में होंगी। इसलिए इन ट्रेलर में अनुष्का शेट्टी की अन्य फिल्मों, जिनमें वह योद्धा के किरदार में हैं को भुनाया जा रहा है।
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
8 of 12
अनुष्का दक्षिण के बेहद सफल अभिनेत्रियों में एक हैं। वह अपने हॉट लुक के लिए जानी जाती हैं। लेकिन पहली फिल्म में उन्हें उनके असली लुक से एकदम अलग बूढ़ी अनुष्का शेट्टी बना दिया गया था। लेकिन इस बार वो अपने असली लुक में दिखेंगी।
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
9 of 12
इस बार बदले की आग जलता कालाकेया (खलनायक) के भाई यानि फिल्म के मुख खलनायक के किरदार में चरनदीप दिखेंगे। जो अपने जबर्दस्त लुक और अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
10 of 12
इन सारी जिज्ञासा का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने ये फर्जी ट्रेलर लॉन्च कर दिया। जबकि बाहुबली 2 का अभी निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि फिल्म 2017 के जनवरी में रिलीज की जाएगी।
तस्वीरेंः यू-ट्यूब पर वायरल हो गया बाहुबली 2 का फर्जी ट्रेलर
11 of 12
बाहुबली 2 की पूरी कहानी जानने के लिए यहां क्लिक करें। और वो फर्जी ट्रेलर देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं।