फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

विज्ञापन
1 of 10
आज रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले' और 'बाजीराव मस्तानी' को एक दूसरे से तो टकराना ही है। लेकिन दोनों फिल्मों के विरोध ने निर्माताओं को परेशान किया हुआ है।
Trending Videos
विज्ञापन

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

2 of 10
लंबे समय से संजय लीला भंसाली 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर मेहनत कर रहे हैं। लेकिन जब उनकी फिल्म आज रिलीज हुई तो पहले दिन ही उसके कई शों को रद्द करना पड़ा है।
विज्ञापन

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

3 of 10
बाजीराव मस्तानी का आज फर्स्ट डे फर्स्ड शो था, लेकिन पुणे के सिटी प्राइड थियेटर में फिल्म का पूरे दिन के शो रद्द कर दिया गया है। ऐसा फिल्म के विरोध के कारण करना पड़ा है। लेकिन मुश्किल इतनी ही नहीं है।

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

4 of 10
मराठा पेशवा बाजीराव और मुस्लिम राजकुमारी मस्तानी के प्रेम कहानी पर बनी 'बाजीराव मस्तानी' गुजरे साल 18 दिसंबर को रिलीज हुई थी। 'बाजीराव मस्तानी' रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

5 of 10
बाजीराव मस्तानी का विरोध सबसे पहले बाजीराव और मस्तानी के वंशजों ने किया, लेकिन बाद में इसमें और भी कई संगठन शामिल हो गए।
विज्ञापन

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

6 of 10
बाजीराव मस्तानी का विरोध लोगों का कहना है कि बाजीराव मस्तानी को गलत तरीके से फिल्म में पेश किया गया है। जबलपुर में भी आज सुबह बीजेपी कार्यकर्ता बाजीराव मस्तानी का विरोध करने शहर के समदड़िया मॉल पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ता फिल्म के शो बंद कराने पहुंचे थे। हालांकि वहां से शो के बंद होने की खबर नहीं है। वहीं दूसरी ओर दिलवाले को एक अलग ही तरह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

7 of 10
शाहरुख खान ने पिछले दिनों देश में बढ़ती अहिष्णुता को लेकर बयान दिया था। जिसके बाद वो देशभर में हिन्दूवादी संगठनों के निशाने पर आए हुए हैं। हालांकि शाहरुख की फिल्म दिलवाले में किसी सीन के लेकर कोई दिक्क्त नहीं हैं।

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

8 of 10
लेकिन कई संगठन शाहरुख के बयान को आधार बनाकर उनकी फिल्म का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि शाहरुख का बयान देश के खिलाफ है, इसलिए उनकी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होना चाहिए।

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

9 of 10
शाहरुख की दिलवाले का जयपुर, अमहदाबाद और इलाहाबाद में विरोध हो रहा है। मध्य प्रदेश में दिलवाले के डिस्ट्रीब्यूटर और फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे को फिल्म के प्रदर्शन करने को लेकर धमकी भी मिली है।
विज्ञापन

दिलवाले और बाजीराव मस्तानी का कई जगह विरोध

10 of 10
इन विरोध प्रदर्शनों से फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर क्या असर पड़ता है, इसका पता आने वाले समय में चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें