फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

विज्ञापन
1 of 13
जवान दिलों की धड़कन और अपनी शानदार लुक से कई दशकों तक भारतीय सिने दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले देव आनंद का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन ये अभिनेता और निर्देशक 26 सिंतबर 1923 को पैदा हुए थे। देव आनंद ने भले ही करोड़ दिलों पर राज किया। लेकिन उनके दिल में एक खलिश हमेशा रही वो थी प्यार को ना पाने की कसक।
विज्ञापन

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

2 of 13
देव आनंद भारतीय सिनेमा के महान कलाकार, निर्माता व निर्देशक हैं। इनका जन्म पंजाब के गुरदासपुर में 26 सितंबर 1923 को पंजाब में हुआ। लाहौर से अंग्रेजी की पढ़ाई की। लेकिन मन में तो सिनेमा बसता था, सिनेमा का जादू उन्हे खींच लाया मायानगरी मुंबई।
विज्ञापन

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

3 of 13
देव साहब ने फिल्मी करियर की शुरूआत सन 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की। इस फिल्म में वो हीरो बनकर पर्दे पर आए। लेकिन फिल्म चल नहीं पाई।

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

4 of 13
देव साहब फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले आर्मी करेस्पांडेंस सेंसर डिपार्टमेंट में 60 रुपये महीने की तन्खवाह पर काम करते थे। ये तन्खवाह उस समय काफी अच्छी मानी जाती थी।
विज्ञापन

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

5 of 13
देव आनंद को 1948 में आई जिद्दी से कामयाबी मिली। इसी दौरान देव आनंद को एक अदाकारा से प्यार हुआ। वो हीरोइन भी देव साहब पर फिदा थीं। लेकिन ये कहानी हमेशा अधूरी ही रही। प्यार के बीच में आ गई मजहब की दीवार।
विज्ञापन

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

6 of 13
देव आनंद के जीवन में प्यार लेकर आईं सुरैय्या। सुरैया भी तब कामयाबी की सीढियां चढ़ रही थीं और देव आनंद भी मशहूर होने लगे थे। सुरैया के साथ एक हादसा हुआ और ये हादसा उनकी जिंदगी में प्यार लेकर आया।
विज्ञापन

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

7 of 13
एक बार देव आनंद ने शूटिंग के दौरान सुरैया को पानी में डूबने से बचाया तब से वो उन्हें प्यार करने लगीं। देव आनंद भी उनको चाहते थे। लेकिन सुरैया मुसलमान थी और देव आनंद हिन्दू।

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

8 of 13
सुरैया की दादी देव से रिश्ते के रिश्ते के खिलाफ थीं। एक कहानी इससे पहले की अपनी रवानी पर आती खत्म हो गई। सुरैय्या ने कभी शादी नहीं की। कहते हैं कि वो कभी अपने दिल से देव आनंद को निकाल ही नहीं पाईं।

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

9 of 13
देव आनंद फिल्म बाजी, सी.आई.डी., काला बाजार, हम दोनों, तेरे घर के सामने, जब प्यार किसी से होता है से रोमांटिक इमेज वाले हीरो बन गये। ब्लैक एंड व्हाइट के बाद उनकी पहली रंगीन फिल्म थी गाइड। जो बेहद हिट रही।

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

10 of 13
1949 में उन्होंने नवकेतन नाम से स्वयं की निर्माण संस्था खोल ली और उसके अंतर्गत साल दर साल फिल्में बनाने में सफल हुए।

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

11 of 13
देव आनंद, दिलीप कुमार और राज कपूर के साथ 1950 के दशक की सबसे कामयाब तिकड़ी का हिस्सा रहे।

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

12 of 13
देव आनंद को पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जब देव आनंद की लव स्टोरी के बीच में आ गई धर्म की दीवार

13 of 13
सितम्बर 2007 में उनकी आत्मकथा रोमांसिंग विद लाइफ उनके जन्म दिवस के अवसर पर प्रदर्शित की गयी। जिसमें उन्होने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। 3 दिसंबर 2011 को देव आनंद हम सब को हमेशा के लिए छोड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें