छोटी उम्र में यौन शोषण की खबरें अक्सर सुनने के मिलती हैं। कई ऐसे बड़े सितारे हैं, जिनको बचपन में ये दर्द झेलना पड़ा। बचपन में मिले इस दर्द को भूलते हुए ये सितारे बुलंदियों पर पहुंचे।
विज्ञापन
बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए ये मशहूर सितारे
2 of 7
कल्कि कोचलिन ने अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह पाई है। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की इस हीरोइन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो जब काफी छोटी थीं तो उनका यौन शोषण हुआ। उन्होंने इसे जीवन का एक बुरा अनुभव बताया। कल्कि ने इस बुरे तजुर्बे से निकलते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए ये मशहूर सितारे
3 of 7
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका की भी है। पाकिस्तान की सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज पांच साल की उम्र में वो यौन शौषण का शिकार हुईं। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा का भी शिकार हुईं। यौन शोषण सिर्फ हीरोइनों के साथ ही नहीं हुआ है।
बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए ये मशहूर सितारे
4 of 7
जाने-माने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को कई सालों तक लागातर यौन शोषण का शिकार होना पड़ा। अनुराग ने बताया कि उस बुरे सपने से उनका निकालना मुश्किल था, लेकिन वो उससे बाहर निकले और आगे बढ़ते गए।
विज्ञापन
बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए ये मशहूर सितारे
5 of 7
सोफिया हयात मॉडल और अभिनेत्री के साथ सिंगर भी हैं। ब्रिटिश में जन्मी सोफिया की बातचीत सामने आई थी जिसमें वो बता रही हैं कि उनके चाचा ने दस साल की उम्र में उनका शोषण किया।
विज्ञापन
बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए ये मशहूर सितारे
6 of 7
दुनियाभर में अपने सितारवादन से पहचान बना चुकी अनुष्का शर्मा भी यौन शोषण का शिकार हुईं। अनुष्का रवि शंकर की बेटी हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए कई अभियानों में अनुष्का शामिल होती रहती हैं।
दुनियाभर में मशहूर गायिका लेडी गागा अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचान रखती हैं। हाल ही में लेडी गागा ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया। इस मशहूर सिंगर ने बताया कि 18 साल की उम्र में उनके साथ बलात्कार हुआ। लेडी गागा ने बताया कि इस घटना ने उन्हें तोड़ के रख दिया था, मगर वो इससे आगे निकलीं और अपना मुकाम बनाया।