आठ साल तक 'पेप्सी' का विज्ञापन करने वाले अमिताभ बच्चन ने इस कोला ब्रांड का प्रचार करना तब बंद कर दिया था जब स्कूल की एक लड़की ने उन पर सवाल उठा दिए। लड़की का कहना था कि उसे ताज्जुब है कि अमिताभ एक ऐसी सॉफ्ट ड्रिंक की तारीफ करते हैं जिसे उसकी टीचर 'जहर' कहती है। इसके बाद न केवल बच्चन ने खुद उस विज्ञापन को करने से मना कर दिया बल्कि दूसरी हस्तियों को भी सोच समझ कर ब्रांड चुनने की सलाह दी।
विज्ञापन
एक बच्ची से मिलने के बाद अमिताभ ने ठुकरा दिया 'जहर' का एड
2 of 6
सचिन तेंदुलकर ने भी शराब के एक ब्रांड का विज्ञापन करने से मना कर दिया था जबकि इसके लिए उन्हें 20 करोड़ रुपए भी ऑफर किए गए थे। उनका मानना था कि ऐसा करने से उनके प्रशंसकों के बीच उनकी गलत छवि जाएगी।
विज्ञापन
एक बच्ची से मिलने के बाद अमिताभ ने ठुकरा दिया 'जहर' का एड
3 of 6
जॉन अब्राहम ने भी पान मसाले, धूम्रपान और शराब संबंधी विज्ञापनों को करने से मना कर दिया था क्योंकि वे खुद भी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और इन चीजों से दूर रहते हैं।
एक बच्ची से मिलने के बाद अमिताभ ने ठुकरा दिया 'जहर' का एड
4 of 6
शटलर पुलेला गोपीचंद को भी 'कोका कोला' की तरफ से विज्ञापन का प्रस्ताव आया था। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया क्योंकि कोला ड्रिंक से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानने के बाद उन्होंने खुद इसका सेवन करना बंद कर दिया था । उनका कहना था कि मैं अपने उसूलों के खिलाफ नहीं जा सकता।
विज्ञापन
एक बच्ची से मिलने के बाद अमिताभ ने ठुकरा दिया 'जहर' का एड
5 of 6
आमिर खान ने एक आरामदायक कार का विज्ञापन करने से मना कर दिया था क्योंकि वे केवल ऐसे विज्ञापन करना चाहते हैं जो समाज के हित से जुड़े हों। सत्यमेव जयते के शुरू होने के बाद आमिर ने सिर्फ ऐसे ही विज्ञापन करने का फैसला किया जो समाज के बेहतरी के लिए हों।
एक बच्ची से मिलने के बाद अमिताभ ने ठुकरा दिया 'जहर' का एड
6 of 6
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत ने एक गोरेपन का प्रचार करने वाली क्रीम के2 करोड़ के विज्ञापन को ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि ऐसा कर के वे युवाओं को गलत संदेश नहीं देना चाहती।