साल 2015 में देश में हुई तमाम गतिविधियों में सिनेमा जगत की हस्तियों ने जमकर भाग लिया। यूं तो सिनेमा और सिनेमा जगत के लोग बरबस ही चर्चा का विषय बना करते हैं, लेकिन इस साल सिनेमाई सितारों ने लकीर से आगे आकर बयानबाजी की और देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इसमें ज्यादातर अपनी फिल्मों या कला की दुनिया के बजाय देश के हालात, राजनीति और निजी जिंदगियों पर बयानबाजी कर के चर्चा में रहे। साल की उन्हीं हस्तिओं और उनके कारनामों पर जनार्दन पांडेय की रिपोर्ट...
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
2 of 11
इस साल सीने जगत के लोगों में ध्यान खींचने वालों में सबसे ताजा उदाहरण अभिनेता आमिर खान का है। उन्होंने हाल ही में देश में असहिष्णुता बढ़ने को लेकर बयान देकर पूरे देश में खलबली मचा दी। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे हालात हो गए हैं कि उनकी पत्नी ने एक दफे उनसे देश छोड़ने के बारे में पूछ चुकी हैं। इसके बाद उन पर जमकर हमले बोले गए। यहां तक कि कुछ राजनेताओं ने उनकी राष्ट्रभक्ति पर भी प्रश्नचिह्न खड़े किए। उनके समर्थन में भी आवाजें उठीं। आमिर अपने बयान से पीछे नहीं हटे और डटे रहे।
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
3 of 11
इसी शृंखला में दूसरा नाम है, अभिनेता शाहरुख खान का। जिन्होंने इस साल अपने जन्मदिन पर देश में असहनशीलता बढ़ने का बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से देश में कट्टरता बढ़ी है। यह बात सरकार और हिन्दू धर्मगुरुओं को बिल्कुल पसंद नहीं आई। कुछ संस्थाओं के मुखियाओं और राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें पाकिस्तान तक जाने की सलाह दे डाली। शाहरुख इससे इतने आहत हुए कि उन्होंने खुद को भांड करार देते हुए आगे से कुछ न कहने का बयान जारी किया।इसी शृंखला में दूसरा नाम है, अभिनेता शाहरुख खान का। जिन्होंने इस साल अपने जन्मदिन पर देश में असहनशीलता बढ़ने का बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से देश में कट्टरता बढ़ी है। यह बात सरकार और हिन्दू धर्मगुरुओं को बिल्कुल पसंद नहीं आई। कुछ संस्थाओं के मुखियाओं और राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें पाकिस्तान तक जाने की सलाह दे डाली। शाहरुख इससे इतने आहत हुए कि उन्होंने खुद को भांड करार देते हुए आगे से कुछ न कहने का बयान जारी किया।
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
4 of 11
हाल ही में सलमान खान ने अक ऑनलाइन शॉपिंग पॉर्टल शुरू किया है। जिसका नाम है 'खान मार्किट ऑनलाइन डॉट कॉम'। ये नाम ही उनकी परेशानी की वजह बन गया है। इसको लेकर उनके कानूनी नोटिस का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
5 of 11
वही कंगना रनौत इस साल एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को ठुकराकर चर्चा का विषय बनीं। गौरतलब है कि विज्ञापनों जरिए अभिनेता-अभिनेत्रियां करोड़ों की कमाई करती हैं। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन सरीखे कलाकार हर दूसरे विज्ञापन में दिख जाते हैं, ऐसे कंगना का ना बोलना सबके लिए हैरत में डालने वाला था। क्या उन्हें पैसे प्यार नहीं? लेकिन कंगना इसलिए उस ब्रांड के विज्ञापनों को ना बोल दिया कि वह तिल का ताड़ बनाकर दिखा रहा था।
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
6 of 11
इस एक और नई परंपरा चली, फिल्म इंडस्ट्री के अंदर की बातों को बिना डरे सार्वजनिक करने का। आमतौर पर सितारे इससे बचते हैं कि क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने के बाद इंडस्ट्री में काम मिलने में दिक्कत होने लगती है। लेकिन इस डर से ऊपर उठकर शीर्ष अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साफ बताया कि आज भी फिल्म इंडस्ट्री में लिंगभेद है। यहां हमेशा अभिनेताओं को अभिनेत्रियों की तुलना में प्रमुखता दी जाती है, चाहे वो फीस हो या होटल के कमरे।
विज्ञापन
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
7 of 11
दीपिका जल्दी ही कोई फिल्म साइन करें तब भी उनका 2016 में पर्दे पर दिखना मुश्किल ही है। अब सवाल ये है कि दीपिका का ब्रेक का मन है या फिर उनको फिल्में ही नहीं मिल रहीं।
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
8 of 11
सलमान के दोस्त तो पहले ही उनसे कन्नी काट चुके थे, अब रणबीर से ब्रेक-अप के बाद कैटीरना को नया धक्का लगा है। सूत्रों की मानें तो रणबीर के दोस्तों ने कैटरीना का बायकॉट कर दिया है। वे न तो उनकी खैर-खबर ले रहे हैं और न अपनी पार्टियों में नहीं बुला रहे हैं।
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
9 of 11
सिनेमा जगत की इस साल की सबसे शर्मनाक बयानबाजियों में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और सिनेमा जगत से संबंध रखने वाली कमाल आर खान के बीच हुई तीखी बहस भी शामिल रही। इस साल आई अनुराग कश्यप की फिल्म बॉम्बे वेलवेट को लेकर चली इस बहस में खुद अनुराग कश्यप ने कहा कि केआके फिल्म के हिट होने पर अपना 'हथियार' (निजी अंग) कटा लेंगे। बाद में केआके ने फिल्म के फ्लाप होने पर यही काम अनुराग से करने को कहा।
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
10 of 11
हाल ही में बिग बॉस फेम रहे कुशाल टंडन और अभिनेत्री अमीषा पटेल के बीच हुई तीखी बहस भी सिनेमा जगत के माथे पर एक कलंक दे गई। जिसमें खुद एक अभिनेता और अभिनेत्री ने एक दूसरे को काम न मिलने पर टिप्पणी करते नजर आए और नोंकझोंक के दौरान गाली गलौज पर उतारू हो गए। बीच में अमीषा ने अपने माहवारी को भी मामले को जोड़ा। अमीषा ने कुशाल के मां-बहनों पर टिप्पणी की, तो कुशाल ने उन्हें उनके डूबते करियर की याद दिला दी।
साल के वे सितारे जिनपर आई शर्म, वहीं कुछ ने कराया गर्व
11 of 11
इस शृंखला में आखिरी नाम कभी शीर्ष निर्देशक रहे राम गोपाल वर्मा का है। इस साल उन्होंने ऐसी-ऐसी बयानबाजी की कि साल के आखिर तक उन्हें पागल तक की उपाधि दे गई। हाल ही में फिल्म निर्माता और अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी की जांघों को लेकर दिए गए राम गोपाल वर्मा के बयान के बाद उन्हें पागल और सनकी करार दिया था। गौरतलब है, इस साल राम ने एक के बाद एक चौंकाने वाले बयान दिए।