फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

विज्ञापन
1 of 13
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली जल्द ही बॉलीवुड के विकेट पर नजर आएंगे। निर्देशक अनुपम शर्मा की भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग कार्यक्रम के तहत बनी फिल्म 'अनइंडियन' में वह हीरो हैं। फिल्म में रोमांस और किसिंग से लेकर कॉमेडी तक है। लेकिन बॉलीवुड में फ्लॉप रहे क्रिकेटरों के लंबे इतिहास को वो बदल पाएंगे ये देखना होगा। फिल्म के बारे में बता रहे हैं रवि बुले।
विज्ञापन

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

2 of 13
150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली को अब आप रुपहले पर्दे पर देखने के लिए तैयार रहिए। वो आपको बॉलीवुड अंदाज में रोमांस करते, नाचते-गाते और हीरोइन का दिल जीतने की कोशिश करते दिखेंगे।
विज्ञापन

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

3 of 13
फिल्म में ब्रेट ली के साथ तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली भारतीय मूल की तलाकशुदा सिंगल मदर मीरा (तनिष्ठा चटर्जी) और कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाने वाले टीचर विल (ब्रेट ली) के प्यार की रोमांटिक कॉमेडी है।

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

4 of 13
दोनों प्यार में पड़ कर शादी करना चाहते हैं, मगर अंग्रेजी और देसी कल्चर की विरोधाभासी बातें और दोनों के दोस्त-रिश्तेदार बार-बार बीच में आते हैं। फिल्म ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों की जिंदगी भी दिखाएगी।
विज्ञापन

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

5 of 13
पहले भी कई क्रिकेटर फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। इनमें सबसे पहले नाम आता है लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का। उन्होने अपने क्रिकेट कैरिअर के दौरान एक मराठी फिल्म 'सावली प्रेमाची' (प्रेम की छांव) में हीरो बनकर आए। गावस्कर ने 1988 में अपने दोस्त नसीरूद्दीन शाह की फिल्म मालामाल में कैमियो रोल किया।
विज्ञापन

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

6 of 13
सुनील गावस्कर के साथ ओपनिंग करने वाले धुआंधार बल्लेबाज सलीम दुर्रानी ने बतौर हीरो बॉलीवुड में बीआर इशारा की फिल्म 'चरित्र' (1973) में काम किया। परवीन बाबी उनकी हीरोइन थीं।
विज्ञापन

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

7 of 13
भारत को पहली बार वन-डे विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने किसी फिल्म में अहम रोल तो नहीं किया, मगर बॉलीवुड के दोस्तों की मांग पर 'इकबाल', 'मुझसे शादी करोगी' और 'स्टंप्ड' जैसी फिल्मों में कैमियो रोल जरूर किए।

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

8 of 13
युवराज सिंह के क्रिकेटर पिता योगराज 30 से ज्यादा पंजाबी फिल्मों और 10 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में आ चुके हैं। 'भाग मिल्खा भाग' में उन्होंने मिल्खा सिंह के कोच का अहम रोल निभाया। युवराज भी कुछ पंजाबी फिल्मों में पिता के संग चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में दिखे हैं।

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

9 of 13
मैच फिक्सिंग के आरोपों के बीच अजय जडेजा का कैरिअर जब खत्म हो गया तो उन्होंने फिल्मों में कोशिश की। 2003 में उनकी फिल्म खेल आई, मगर बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसके बाद अजय कॉमेन्ट्री की तरफ मुड़ गए।

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

10 of 13
तेज गेंदबाज सलिल अंकोला 'कुरुक्षेत्र', 'पिता' और 'चुरा लिया है तुमने' जैसी फिल्मों में आए, मगर नहीं चले। टीवी पर जरूर उन्होंने अपने लिए ठीक जगह बनाई। सलिल और सचिन तेंदुलकर ने एक ही टेस्ट मैच से अपने कैरिअर की शुरुआत की थी।

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

11 of 13

12 of 13
सचिन तेंदुलकर के जोड़ीदार के रूप में नाम कमाने वाले विनोद कांबली मैदान पर जरूर थोड़ा चले परंतु फिल्मों में बुरी तरह फ्लॉप रहे। 2002 में वह संजय दत्त और सुनील शेट्टी के साथ फिल्म 'अनर्थ' में दिखे। फिल्म चली नहीं और कांबली भी पर्दे की पिच से सदा के लिए विदा हो गए।
विज्ञापन

क्रिकेटरों के माथे पर लगे उस 'दाग' को धो पाएंगे ब्रेट ली!

13 of 13
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने 1989 में जेपी दत्ता की फिल्म 'बंटवारा' से ऐक्टिंग कैरिअर शुरू किया। फिल्म में धर्मेंद्र, विनोद खन्ना जैसे ऐक्टर थे। अभिनेत्री रीना रॉय के साथ उनका रोमांस भी चला और फिर शादी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें