शाहरुख खान का नाम इस लिस्ट के लिए सबसे बड़ा है। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले दूरदर्शन के लिए कई सीरियल किए। अपनी लगन के बल पर शाहरुख ने बॉलीवुड में एंट्री ली और बस तब से लेकर आज तक यहां के बादशाह बने हुए हैं।
विज्ञापन
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
2 of 9
कंगना के परिवार से कोई भी बॉलीवुड में नहीं था इसलिए एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए उन्हें अपने परिवार वालों की नामंजूरी का भी सामना करना पड़ा। अपने फैसले पर अडिग रहीं कंगना मुंहई आ गईं जहां एक कॉफी शॉप में उन पर अनुराग बसु की नजर पड़ गई और उन्हें 'गैंगस्टर' के लिए साइन कर लिया गया।
विज्ञापन
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
3 of 9
इरफान खान का सफर बॉलीवुड में बिलकुल आसान नहीं रहा है। उन्हें सबसे पहली पहचान मिली फिल्म 'मकबूल' में उनके किरदार से। इससे पहले वह दूरदर्सन के सीरियलों में भी दिख चुके हैं। उन्हें लीग से हट कर किरदार करने के लिए जाना जाता है। उन्हें फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला है।
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
4 of 9
बताया जा रहा है कि प्रीति जिंटा की शादी में सिर्फ कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे। शादी का समारोह बेहद निजी होगा। प्रीति की क्लोज फ्रेंड रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान के भी शादी में शामिल होने की खबर है। अब शादी को प्रीति को भले ही छुपाएं लेकिन पता तो चल ही जाएगा।
विज्ञापन
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
5 of 9
बॉलीवुड में हीरोइनों के साथ कास्टिंग काउच को लेकर तो आपने कई मामले पढ़ो होंगे। पर यहां हीरो के साथ भी ये सब होता है। ये बात कोई और नहीं इन दिनों के बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में एक रणवीर सिंह बता रहे हैं। उन्होंने आपबीती बयां की हैं।
विज्ञापन
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
6 of 9
अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म भले ही शाहरुख खान के साथ रही हो लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि उन्हें इसके लिए मेहनत नहीं करनी पड़ी। अनुष्का ने कई ऑडिसन दिए और फिर 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए चुनी गईं। उनकी यह शोहरत उन्होंने बिला किसी गॉडफादर के कमाई है।
विज्ञापन
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
7 of 9
नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने हालांकि 'शूल', 'सरफरोश', 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' जैसी फिल्मों में छोटे मोटे रोल किए हैं लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई जो उन्हें फिल्म 'कहानी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। खुद की मेहनत से यहां जगह बनाने वाले नवाज के लिए अब ऑफर की भरमार है।
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
8 of 9
विद्या बालन एक साधारण से परिवार में पैदा हुई थीं जिसका बॉलीवुड से कोई लेना देना नहीं था। मॉडलिंग से शुरुआत करने वाली विद्या के करियर में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन आखिरकार उन्होंने बी टाउन में अपनी खास जगह बना ही ली।
बिन 'गॉडफादर' ही सोने से चमके बॉलीवुड के ये सितारे
9 of 9
अक्षय कुमार के पिता एक सरकारी कर्मचारी थे और वह खुद बैंकॉक के एक होटल में वेटर की नौकरी कर चुके हैं। मुंबई वापस आकर उन्होंने बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने का काम किया। उन्हीं बच्चों के कहने पर उन्होंने मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाई और धीरे धीरे बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी बन गए।