सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन जैसे सितारे कुछ हट कर रोल निभाएं तो इतना चौंकाने वाला नहीं लगता। लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिन्होंने ज्यादातर फ्लॉफ या एक ही जैसी फिल्में करने के बाद उम्मीद से बढ़ कर रोल किया। कुछ सितारों का रास्ता आसान हो गया तो कुछ के लिए वो इकलौती हिट फिल्म बनी। देखिए, कौन से थे इन हीरो-हीरोइनें के सबसे उम्दा किरदार।
विज्ञापन
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
2 of 12
तुषार कपूर ने कोशिश तो बहुत की अलग अलग तरह के रोल निभाने की लेकिन वो पसंद केवल फिल्म गोलमाल के गूंगे के किरदार में ही किए गए। इससे पहले उन्होंने मुझे कुछ कहना है, क्या दिल ने कहा, गायब, खाखी जैसी फिल्में की लेकिन खास पहचान नहीं मिली।
विज्ञापन
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
3 of 12
आएशा टाकिया ने फिल्म डोर में जैसा काम किया उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इससे पहले टारजन, शादी नं 1, होम डिलीवरी जैसी एक के बाद एक औसत फिल्में करने वाली आएशा को डोर के लिए तीन अवार्ड भी मिले थे।
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
4 of 12
अभिषेक बच्चन के खाते में धूम, बंटी और बबली, दस जैसी हिट फिल्में जरूर हैं लेकिन फिल्म गुरु में उनका उम्मीद से बढ़ कर वाला किरदार था। इतनी अच्छी एक्टिंग वो आजतक दोबारा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
5 of 12
कोई मेरे दिल से पूछे, क्या दिल ने कहा, कुछ तो है जैसी फिल्मों में भोली भाली लड़की का रोल निभाने वाली एशा देयोल ने जब फिल्म धूम में पहली बार बिकिनी पहनी और सेक्सी अवतार लिया तो कोई सोच भी नहीं सकता था कि वे इतनी बेहतरीन लगेंगी।
विज्ञापन
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
6 of 12
अर्जुन राम पाल वैसे तो फिल्म ओम शांति ओम से पहले भी दीवानापन, एक अजनबी में अपना हुनर दिखा चुके थे लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये हीरो फारहा खान की इस फिल्म में गजब की विलेन की एक्टिंग करेगा। इसके बाद से उन्हें एक से बढ़ कर एक रोल मिलने लगे।
विज्ञापन
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
7 of 12
करीना कपूर ने ज्यादातर फिल्मों में ओवरएक्टिंग की जिसके लिए उन्हें पंसद नहीं किया जाता था। फिलर चाहे वो मैं प्रेम की दीवानी हूं हो या मुझसे दोस्ती करोगी या खुशी। लेकिन फिल्म जब वी मेट में उनकी थोड़ी बहुत ओवरएक्टिंग ने भी कमाल कर दिया। किसी ने सोच नहीं था वे इतना बढ़िया काम करेंगी। हालांकि इससे पहले उन्हें फिल्म देव और चेमली में भी पंसद किया गया था।
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
8 of 12
स्टाइल, एक्सक्यूज मी और शादी नंबर वन में काम करने के बाद किसी को नहीं लगा था कि शरमन फिल्म रंग दे बंसती का अहम हिस्सा होंगे और इतनी मजेदार एक्टिंग करेंगे। इसके बाद से उन्हें भी गंभीरता से लिया जाने लगा। उन्हें गोलमाल, लाइफ इन अ मेट्रो, 3 ईडियट्स जैसी फिल्में मिलीं।
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
9 of 12
ऐसा ही कुछ सोहा अली खान के साथ हुआ। औसत फिल्म दिल मांगे मोर, प्यार में ट्विस्ट और शादी नंबर वन में काम करने के बाद सोहा को रंग दे बंसती में रोल मिलना उनके लिए बड़ा मौका था और उन्होंने उम्मीद से बेहतर काम भी किया। हालांकि इसके बाद से उन्होंने इतना हिट कोई रोल नहीं किया।
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
10 of 12
इश्क विश्क, फिदा, दिल मांगे मोर, दीवाने हुए पागल, विवाह जैसी फिल्मों में लगातार रोमांटिक किरदार ही करने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे कमीने में इतना हट कर रोल निभा पाएंगे। शाहिद को उनकी एक्टिंग के लिए बहुत सराहा गया।
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
11 of 12
ओमकारा में विलेन लंगड़ा त्यागी का रोल करने से काफी वक्त पहले तक सैफ ने ज्यादातर रोमांटिक या साधारण रोल ही किए थे। जैसे कल हो न हो, परिणीता, हम तुम, सलाम नमस्ते। ये सब हिट रहीं लेकिन ओमकारा में सैफ की एक्टिंग से साबित हो गयाकि वे कुछ अलग भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अवार्ड भी मिला था।
'फ्लॉप' सितारों ने किया उम्मीद से बेहतर काम, खूब हुई तारीफ
12 of 12
हालांकि वरुण धवन को फिल्मी दुिया में ज्यादा वक्त नहीं हुआ है लेकिन स्टूडेंट ऑफ द ईयर, तू मेरा हीरो और हंपटी शर्मा की दुल्हनिया में वही कॉमेडी रोमांटिक रोल करने के बाद किसी को क्या ही उम्मीद रही होगी कि वे इतनी जल्दी बदलापुर में एक अलग गुस्सैल लड़के के रोल में दिख जाएंगे। लेकिन उन्होंने खुद को साबित किया।