फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

विज्ञापन
1 of 15
देश में बढ़ती असहिष्णुता संबंधी बयान देकर भाजपा नेताओं के निशाने पर आए शाहरुख खान का बॉलीवुड ने समर्थन किया है। शाहरुख पर हमले को बॉलीवुड के कई सितारों ने गलत बताया है। आइए आपको बताते है, कि सितारे शाहरुख के बयान पर क्या कहते हैं।
विज्ञापन

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

2 of 15
मुंबई फिल्म फेस्टिवल के दौरान शाहरुख के बयान और उससे हुए विवाद पर रितेश देशमुख ने कहा कि मैंने शाहरुख खान का इंटरव्यू देखा है, उसमें कुछ गलत नहीं है। कुछ लोग खामखा इसको मुद्दा बना रहे हैं। शाहरुख ने कुछ गलत नहीं कहा, जो कुछ भी हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

3 of 15
जोया अख्तर ने कहा कि शाहरुख बहुत बड़े स्टार हैं। उनके बारे में जिस तरह की बाते हुईं वो बेहद खराब हैं। करोड़ो लोग उन्हें चाहते हैं। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा।

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

4 of 15
अनुपम खेर ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी जुबान को लगाम देना चाहिए। शाहरुख शानदार कलाकार हैं, हमें उन पर गर्व है। शाहरुख के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

5 of 15
अभिनेत्री इशा गुप्ता ने कहा कि शाहरुख ने अपने काम से दुनियाभर में भारत का नाम बढ़ाया है। उनको इस तरह धर्म के नाम पर कोसना गलत है।
विज्ञापन

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

6 of 15
विशाल डडलानी ने ट्वीट कर कहा कि कहा कि शाहरुख ने भारत को बेहद प्यार करते हैं। हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए। वो सही हैं।
विज्ञापन

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

7 of 15
अपर्णा सेन ने तो साध्वी के शाहरुख को लेकर दिए गए बयान पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि साध्वी जैसे लोग देश को तोड़ना चाहते हैं।

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

8 of 15
रघुराम ने ट्वीट कर कहा कि आलोचना करना दोशद्रोह नहीं है। किसी को भी शाहरुख की देशभक्ति पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

9 of 15
ये सारा विवाद शुरू हुआ शाहरुख के एक इंटरव्यू से। शाहरुख खान ने चार दिन पहले अपने जन्मदिन पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। शाहरुख ने कहा कि वो भी पुरस्कार लौटा सकते हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उन पर जोरदार हमला किया, कई नेताओं ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया। देखिए भाजपा नेताओं ने शाहरुख को क्या कहा।

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

10 of 15
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख के इस बयान पर ट्वीट किया, "शाहरुख खान रहते हिंदुस्तान में हैं, लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्मों यहाँ करोड़ों कमाती है पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। यह देशद्रोह नहीं तो क्या है?"

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

11 of 15
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा, ''अगर हिंदू शाहरुख खान की फिल्में देखना बंद कर दें तो वह एक आम मुसलमान की तरह सड़क पर घूमेंगे। मुझे लगता है कि शाहरुख और हाफिज सईद की भाषा एक ही है।''

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

12 of 15
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने शाहरुख खान को 'पाकिस्तानी एजेंट' करार देते हुए कहा, "शाहरुख पाक एजेंट हैं, वह उनकी विचारधारा दर्शाते हैं। उन्हें पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए।"

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

13 of 15
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अभिनेता शाहरुख को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "शाहरुख खाते हैं यहां का, गाते हैं पाकिस्तान का''

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

14 of 15
भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा, ''ईडी का नोटिस मिलने के बाद शाहरुख के लिए भारत असहिष्णु हुआ।"
विज्ञापन

अनुपम से लेकर रितेश देशमुख तक, बॉलीवुड आया शाहरुख के समर्थन में

15 of 15
योग गुरू रामदेव ने कहा, ''अगर शाहरुख ख़ान को लगता है कि देश में असहिष्णुता बढ़ गई है तो उन्हें पद्मश्री सम्मान के बाद कमाई सारी रकम की एक लिस्ट बनानी चाहिए। इसके बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे देना चाहिए।''
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें