फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, सौतेले बेटे-बेटियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

Mon, 29 Jun 2015 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
बॉलीवुड की फिल्मों की तरह ही इन सौतेली मांओं का रिश्ता अपना बच्चों के साथ खट्टा मीठा सा है। कुछ के सौतेले बच्चे अपनी मां जितना ही प्यार इन्हें भी करते हैं तो कुछ इनको मां मानने से भी इनकार करते हैं। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
विज्ञापन

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

2 of 10
हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुई करीना कपूर और उनके सौतेले बेटे इब्राहिम अली खान की यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि करीना सैफ के दोनों बच्चों इब्राहिम और सारा के साथ कितना मिलजुल कर रहती हैं। वे उनकी मां नहीं बल्कि दोस्त की तरह रहती हैं। दोनों बच्चे भी करीना को काफी पसंद करते हैं और कई बार साथ भी देखे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

3 of 10
हेमा मालिनी के अपने सौतेले बेटों सनी देयोल और बॉबी देयोल के साथ कैसे रिश्ते हैं, ये आज तक एक पहेली ही है। लेकिन यह तो साफ है कि रिश्तों में बहुत मिठास नहीं है। हालांकि उन दोनों ने एक दूसरे के बारे में कभी कुछ गलत नहीं कहा है। लेकिन दोनों देयोल भाईयों का हेमा की बेटी एशा देयोल की शादी में शरीख न होने का मतलब आप समझ ही सकते हैं।

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

4 of 10
शबाना आजमी जावेद अख्तर की दूसरी बीवी हैं लेकिन उनकी खुद की कोई संतान नहीं है। फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं तो शबाना के सौतेले बच्चे लेकिन वह तीनों ह आपस में काफी मिलजुल कर रहते हैं। शबाना दोनो बच्चों की तारीफ करते नहीं थकतीं और दोनो बच्चे भी अपनी इस मां को बहुत मानते हैं।
विज्ञापन

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

5 of 10
सलमान खान के रिश्ते अपनी सौतेली मां हेलेन के साथ अच्छे ही रहे हैं। वे दोनों भले ही समारोह या किसी पार्टी में बहुत ज्यादा एक साथ न दिखते हों लेकिन दोनों के बीच किसी तरह की कोई कड़वाहट नहीं है। सलमान अपनी मां सलमा की तरह ही हेलेन की भी बहुत इज्ज्त करते हैं।
विज्ञापन

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

6 of 10
अर्जुन कपूर के रिश्ते अपनी सौतेली मां श्रीदेवी के साथ कभी अच्छे नहीं रहे। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने साफ कहा था कि उनके लिए श्री सिर्फ उनके पिता बोनी कपूर की पत्नी हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। अर्जुन अपनी असली मां मोना कपूर के बहुत करीब हैं और वह उनका दर्जा किसी और को देना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

7 of 10
वैसे तो सुप्रिया पाठक शाहिद कपूर की सौतेली मां हैं, लेकिन दोनों में काफी पटती है। शाहिद, पिता पंकज, सुप्रिया औऱ उनके दो बच्चे कई बार साथ में फैमली टाइम बिताते हुए भी देखे गए हैं।

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

8 of 10
किरण राव और आमिर की पहली पत्नी रीना से हुए बच्चों जुनैद और इकरा के बीच के रिश्ते अच्छे हैं। वे क दूसरे के साथ सम भी बिताते हैं। किरण तो रीना की भी तारीफ कर चुकी हैं कि उन्होंने बच्चों का पालन पोषण बखूबी किया है और बहुत अच्छा इंसान बनाया है।

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

9 of 10
संजय दत्त की दूसरी पत्नी मान्यता दत्त और उनकी सौतेली बेटी त्रिशाला दत्त के बीच के रिश्ते ठीक ठाक ही कहे जाएंगे। दोनों में कोई कड़वाहट नहीं है और त्रिशाला कहती हैं कि अगर उनके पिता मानय्ता के साथ खुश हैं तो उनकी खुशी में वे भी खुश हैं।
विज्ञापन

जानिए, सौतेले बेटे-बे‌टियों के साथ कैसा व्यवहार करती हैं ये मांएं

10 of 10
पूजा भट्ट की न सिर्फ अपनी सौतेली मां सोनी रजदान के साथ पटरी खाती है बल्कि अपनी सौतेली बहन आलिया भट्ट के साथ भी बनती है। सोनी और पूजा में उम्र का ज्यादा अंतर न होने के कारण वे दोनों के दूसरे के साथ दोस्त की तरह ही रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें