बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी का प्रचलन बड़ता ही जा रहा है। ये फिल्में और इनके ट्रेलर अश्लीलता की हदें पार कर रहे हैं लेकिन देखा जाएतो फिल्म जगत के कुछ ही हीरो हैं जो बार बार ऐसे रोल शौक से कर रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि ये 7 हीरो खुद को सेक्स कॉमेडी फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं।
विज्ञापन
खुद को अश्लील फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं ये 7 हीरो, सबूत
2 of 8
तुषार कपूर को न जाने क्या भूत चढ़ा है कि पिछले कुछ वक्त से अडल्ट कॉमेडी पर आधारित फिल्में ही कर रहे हैं। जल्द ही उनकी फिल्म मस्तीजादे और क्या कूल हैं हम 3 आने वाली हैं और दोनों ही सेक्स कॉमेडी हैं। इससे पहले भी वे इसके पहले भाग क्या कूल हैं हम में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
खुद को अश्लील फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं ये 7 हीरो, सबूत
3 of 8
आफताब शिवदेसानी भी इसी लिस्ट में हैं। वे भी क्या कूल हैं हम 3 का हिस्सा हैं। इससे पहले वे ग्रैंड मस्ती और मस्ती में काम कर चुके हैं। दोनों ही सेक्स कॉमेडी फिल्में थीं। इसी फिल्म का तीसरा भाग ग्रेट ग्रैंड मस्ती भी आने वाला है जिसमें आफताब फिर यही सब करते दिखेंगे।
खुद को अश्लील फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं ये 7 हीरो, सबूत
4 of 8
रितेश देशमुख ने मस्तीजादे में छोटा सा रोल किया और इसी साल ग्रेट ग्रैंड मस्ती में भी दिखेंगे। वे इससे पहले ग्रैंड मस्ती औऱ मस्ती में भी सेक्स कॉमेडी कर चुके हैं। यही नहीं, तुषार कपूर के साथ क्या कूल हैं हम और क्या सुपर कूल हैं हम भी की थी। ऐसा लगता है रितेश को ऐसी ही फिल्में ज्यादा भाती हैं।
विज्ञापन
खुद को अश्लील फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं ये 7 हीरो, सबूत
5 of 8
कुणाल खेमू की ज्यादातर फिल्में तो फ्लॉप ही रही हैं और उस पर से ये सेक्स कॉमेडी की तरफ बढ़ते जा रहे हैं। बीते साल ही उन्होंने फिल्म भाग जॉनी और गुड्डू की गन में काम किया है।
विज्ञापन
खुद को अश्लील फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं ये 7 हीरो, सबूत
6 of 8
मस्ती, ग्रैंड मस्ती और आने वाली फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती का हिस्सा रहे विवेक ओबरॉय कैसे पीछे रह जाते। आखिर कार उन्होंने भी इन फिल्मों में अडल्ट कॉमेडी करने में कोई कोताही नहीं बरती।
विज्ञापन
खुद को अश्लील फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं ये 7 हीरो, सबूत
7 of 8
ग्रैंड मस्ती में साइड रोल में दिखे सुरेश मेनन भी इस लिस्ट में गिने जा सकते हैं। उन्होंने भी फिल्म में अश्लीलता फैलाने में पूरा सहयोग दिया था।
खुद को अश्लील फिल्मों के ही स्टार बनाते जा रहे हैं ये 7 हीरो, सबूत
8 of 8
और इस लिस्ट में नए जुड़ रहे हैं वीर दास। वीर आने वाली फिल्म मस्तीजादे के साथ सेक्स कॉमेडी की तरफ बढ़ रहे हैं। इससे पहले वो डेली बेली में काम कर चुके हैं जो ऐसी ही एक इरॉटिक फिल्म थी।