फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

विज्ञापन
1 of 15
बॉलीवुड की हीरोइनों के बीच ऐसी ऐसी बातों पर लड़ाई होती है कि जान कर आप भी सोचेंगे, कि कितनी बतकानी हरकतें हैं। कोई मेकअप के लिए लड़ता है तो कोई ब्वॉयफ्रेंड के लिए। देखिए जरा, किन किन हीरोइनों के बीच छिड़ी कैटफाइट।
विज्ञापन

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

2 of 15
करीना की दीपिका पाडुकोण से अच्छी नहीं जमती। इसका जिम्मेदार सैफ को माना जा सकता है। लव आजकल की शूटिंग के वक्त सैफ ने बयान दिया था कि उन्हें फिल्म में करीना की कमी खली। इसी वजह से दीपिका को गुस्सा आया और उन्होंने करीना की फिल्म कमबख्त इश्क पर टिप्पणियां कर डालीं। जवाब में करीना ने भी लव आजकल के बारे में बातें सुना दीं।
विज्ञापन

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

3 of 15
इतना ही नहीं, फिल्म रामलीला भी पहले करीना को ऑफर हुई थी। लेकिन जब निर्देशक भंसाली ने फैसाल किया कि वे किसी भी शादीशुदा हीरोइन को फिल्म में नहीं लेंगे तो ये फिल्म दीपिका को जा मिली। करीना और दीपिका के बीच दूरियां बढ़ाने के लिए ये वजह काफी थी। लेकिन लगता है धीरे धीरे इनके बीच भी सब ठीक हो रहा है।

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

4 of 15
करीना कपूर और बिपाशा बसु के बीच जबरदस्त कैटफाइट तब हुई थी जब करीना ने फिल्म अजनबी के वक्त उन्होंने बिपाशा के रंग पर कमेंट करते हुए उन्हें 'काली बिल्ली' कह डाला था। बिपाशा भी पीछे नहीं रहीं, उन्होंने भी फिल्म के सेट पर करीना के कपड़ों का मजाक बनाया था।
विज्ञापन

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

5 of 15
कैटरीना और सोनाक्षी में मनमुटाव तब हुआ जब खबर आई कि सोना ने कई ब्रैंड एंडॉर्समेंट में कैट की जगह ले ली है। सोना ने कैट को मेसेज कर के सफाई भी दी कि ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन कैट ने उसका जवाब भी नहीं दिया।
विज्ञापन

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

6 of 15
सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय के बीच की लड़ाई तो जगजाहिर है। शुरुआत तब हुई थी जब ऐश ने कान्स फिल्म फेस्टीवल के रेड कार्पेट पर सोनम के साथ चलने से मना कर दिया था। दोनों ही लॉरियाल के ब्रैंड एंबैसेडर हैं। सोनम ने भी चुप्पी नहीं साधी और ऐश को 'आंटी' कह डाला था। हालांकि अब दोनों के बीच सब ठीक लगता है। दोनों ने साथ में लॉरियाल का एड भी शूट किया था।
विज्ञापन

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

7 of 15
करीना और प्रियंका के बीच तो पिछले कई सालों से कैटफाइट रही है। करीना ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म हीरोइन को प्रियंका की फिल्म फैशन से बेहतर बताया था। इसी पर प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी के पास नेशनल अवार्ड नहीं है, तो वो कुछ न ही कहे। दोनों ही फिल्में मधुर भंडारकर ने बनाई हैं। 

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

8 of 15
करीना ने एक बार फिर करण जोहर के शो कॉफी विद करण पर प्रियंका का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा था कि उन्हें प्रियंका का अंग्रेजी बोलना नकली लगता है, पता नहीं कहां से सीखा है। प्रियंका ने जवाब दिया कि उन्होंने वहीं से सीखा है जहां से करीना के पति (सैफ अली) खान ने सीखा है।
 

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

9 of 15
करीना और अमीषा के बीच लड़ाई तब हुई जब फिल्म कहो न प्यार है पहले करीना को ऑफर हुई थी। उनके मना कर देने के बाद फिल्म अमीषा को मिली थी। हालांकि अब सब जानते हैं कि करीना किस मुकाम पर हैं और अमीषा किस पर।

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

10 of 15
लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा के बीच तो तब से लड़ाई थी जब दोनों ने साथ फिल्म में डेब्यू किया था। दोनों ने फिल्म डॉन 2 के सेट पर भी बातचीत नहीं की थी। प्रियंका को इस फिल्म में लीड हीरोइन का रोल मिला जबकि लारा को साइड रोल से संतुष्टि करनी पड़ी।

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

11 of 15
सोनम और दीपिका के बीच कैटफाइट तब शुरू हुई जब एक ही दिन दोनों की पहली फिल्म रिलीज हुई। उसी साल का बेस्ट डेब्यू अवार्ड भी दीपिका ले गईं और सोनम देखती रह गईं। यही नहीं, दिपाक जब रणबीर कपूीर के साथ रिलेशनशिप में आ गई, तो वो बात भी सोनम को चुबी थी क्योंकि उससे पहले सोनम भी रणबीर के साथ काफी घुली मिली रहती थीं।

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

12 of 15
कैट और बिपाशा के बीच तब से परेशानियां हैं जब बिपाशा जॉन को डेट कर रही थीं और कैट ने जॉन के साथ फिल्म न्यू यॉर्क में काम किया था। खबरें थीं कि कैट और जॉन शूटिंग के दौरान काफी करीब आ गए थे जिससे बिपाशा असहज हो गई थीं।

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

13 of 15
कैटरीना और दीपिका के बीच तो अजीब ही रिश्ता है। दोनों के बीच रणबीर कपूर को लेकर तनाव बना जब रणबीर दीपिका से रिश्ता तोड़ कर कैट के साथ अफेयर चलाने लगे थे। कैट को गुस्सा तब आया जब सालोंं बाद दीपिका और रणबीर फिर दोस्त बन गए और साथ फिल्में करने लगे। हालांकि अब कैट औऱ रणबीर का रिश्ता भी टूट गया है लेकिन लगता नहीं कि दीपिका और कैट कभी दोस्त बन पाएंगी।

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

14 of 15
रानी मुखर्जी और ऐश तब तक अच्छी दोस्त थीं जब तक रानी ने फिल्म चलते चलते में काम करने पर हामी नहीं भरी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फिल्म पहले ऐश को ऑफर हुई थी लेकिन सलमान के बुरे बर्ताव के कारण ऐश को हटा कर रानी को लिया गया था। बाद में रानी-अभिषेक के अफेयर की खबरें भी आईं लेकिन अभिषेक ने आखिर ऐश से शादी की। इस बात ने भी रानी-ऐश की दूरियां और बढ़ा दीं।
विज्ञापन

कैसी बचकानी बातों पर बिल्लियों की तरह लड़ती हैं हीरोइनें!

15 of 15
शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन, दोनों ही अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड्स रही हैं। हालांकि अब दोनों अपनी शादियों में खुश हैं और अक्षय ट्विंकल के साथ। लेकिन एक वक्त वो भी था जब शिल्पा और रवीना एक दूसरे के सामने आने से बचते थे। अब वक्त के साथ दोनों के बीच सब ठीक होता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें