क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले में पाकिस्तान को मात देने के बाद भारतीय टीम को बधाई देने के लिए फिल्म जगत की हस्तियों में भी होड़ लग गई है। नजर डालिए बॉलीवुड सितारों ने क्या कहा।
विज्ञापन
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
2 of 12
जीत की बधाई देने वालों में लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और अजय देवगन जैसी फिल्मी हस्तियां भी हैं तो श्रद्धा कपूर और सुष्मिता सेन जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
3 of 12
भारत और पाकिस्तान के बीच इस मैच की कमेंट्री करने वाले महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने लिखा, "या! भारत जीत गया..मेरा दूसरा पूर्वानुमान सही निकला..क्या यह 15 फरवरी का तारीख का कमाल है! मेरे लिए यह एक ऐतिहासिक दिन रहा..46 साल पहले इसी दिन मैंने अपनी पहली फिल्म साइन की थी और फिल्म जगत में प्रवेश किया था।"
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
4 of 12
पूर्व मिस यूनिवर्स एवं अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया, "यस.. इंडिया.. हमें अपनी टीम पर नाज है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
5 of 12
ट्विटर पर बधाई संदेशों का तांता सा लग गया। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, "हमारी भारतीय क्रिकेट टीम को इस जीत के लिए मेरी तरफ से बहुत बहुत बधाई।"
विज्ञापन
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
6 of 12
आशिकी-2 फिल्म में फिल्म जगत में सफल प्रवेश करने वाली श्रद्धा कपूर ने कहा, "भारत की पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत!!!"
विज्ञापन
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
7 of 12
नवोदित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ट्वीट किया, "नीली जर्सी की जबरदस्त जीत..कमाल की शुरुआत..।"
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
8 of 12
अर्जुन रामपाल के ट्विटर संदेश के अनुसार, "भारत को जीत की बधाई। शानदार शुरुआत, रिकॉर्ड अछूता रहा।"
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
9 of 12
दीया मिर्जा ने ट्वीट किया, "कोहली, आपने शानदार प्रदर्शन किया!!! अभी और अच्छी पारियां आनी बाकी हैं।"
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
10 of 12
बहुआयामी प्रतिभा के चरित्र अभिनेता बोमन ईरानी ने कहा, "भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन! सटीक और नियंत्रित! जितना आपने मैदान पर पसीना बहाया उससे अधिक हमने घर पर।"
पाकिस्तान से जीत पर बॉलीवुड भी दे रहा बधाई!
11 of 12
अजय देवगन ने लिखा, "भारत, पाकिस्तान का मैच देखते हुए नींद खुली। इस कहते हैं जोरदार रविवार और भारत के लिए यह विश्व कप जोरदार शुरुआत है।" रितेश देशमुख ने कहा, "विश्व कप रिकॉर्ड बरकरार!"