फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

विज्ञापन
1 of 8
प्रीति जिंटा ने अमेरिकी मूल के जेन गुडनबर्थ को अपना जीवनसाथी बनाया है। आइए देखें उन बॉलीवुड सितारों को जिन्होंने विदेशियों के साथ सात फेरे लिए।(विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला, दिल्ली)
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

2 of 8
अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई डेनमार्क में एक इंजीनियर लार्स जेलड्सन से मिली और दोनों को प्यार हो गया। कुछ महीनों की डेटिंग के बाद दोनों ने 2005 में शादी कर ली। इनकी बेटी का नाम अनिका है।
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

3 of 8
सेलीना जेटली ने दुबई में होटल व्यवसाय में लगे पीटर हेग से शादी की है। पीटर मूल रूप से ऑस्ट्रिया के हैं और सेलीना से उनकी शादी 2011 में हुई। सेलीना और पीटर के जुड़वा बच्चे हुए औऱ उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आई।

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

4 of 8
राजकपूर के बेटे और अभिनेता शशि कपूर ने ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर कैंडल से शादी की थी। कई फिल्मों में शशि और जेनिफर ने एक साथ काम भी किया। इनके तीन बच्चे हुए, कुनाल, करन और संजना।
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

5 of 8
मिलिंद सोमन से ब्रेकअप के बाद मशहूर मॉडल मधु सप्रे ने 2000 में इटली के बिजनेसमैन गैन मारिया से शादी कर ली। शादी के बाद मधु इटली में ही बस गई। इनकी बेटी का नाम इंदिरा रखा गया है।
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

6 of 8
टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से चर्चा में आई अभिनेत्री श्वेता केसरवानी का दिल भी एक विदेशी पर आया। उन्होंने 2006 में अमेरिकन के म्यूजिकल आर्टिस्ट एलेक्स ओनेल से शादी की थी।
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

7 of 8
बॉलीवुड सिंगर सागरिका मुखर्जी ने पुर्तगाल के टैलेंट मैनेजर मार्टिन डा कोस्टा से 1992 में शादी कर ली थी। दोनों ने मिलकर ऑलिव बार एंड किचन रेस्टोरेंट्स खोले जो आजकल बहुत मशहूर हो चुके हैं। इन दोनों के दो बच्चे मिशेल और जोशुआ हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड हस्तियां जिन्होंने विदेशियों को बनाया जीवनसाथी

8 of 8
किम शर्मा ने कीनिया के बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी करके सबको चौंका दिया था। शादी से कुछ महीने पहले ही किम स्पेनिश एक्टर कार्लोस मेरीन को डेट कर रही थी और एकाएक उन्होंने कीनिया के मोंबासा में अली पुंजानी से शादी कर ली। पुंजानी कीनिया में बिजनेस टायकून माने जाते हैं, उनके पास अरबों की संपत्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें