कभी अक्षय और शिल्पा शेट्टी के रोमांस की खबरें शादी तक पहुंची थी। लेकिन अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी की बात करके शिल्पा का दिल तोड़ दिया। उसके बाद ये रिश्ता ऐसा टूटा कि आज भी दोनों आमने-सामने आने से बचते हैं। हालांकि आजकल खबर है कि अक्षय कुमार और शिल्पा के पति राज कुंद्रा मिलकर एक सेलिब्रिटी शॉपिंग चैनल साथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
2 of 9
बच्चन और कपूर परिवार करिश्मा और अभिषेक के रिश्ते को लेकर काफी खुश थे। ये रिश्ता सगाई और शादी में भी तब्दील होने को था पर बीच में अचानक दोनों की सगाई टूटने की खबर मीडिया में आई और अटकलें लगना शुरु हो गई। आज भी ये राज बना हुआ है कि अभिषेक और करिश्मा के बीच ऐसा क्या हुआ जो ये रिश्ता इस गत को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
3 of 9
करीना और शाहिद के इश्क के चर्चे किसी जमाने में बड़े आम थे। दोनों ने साथ-साथ कई फिल्में भी की। बॉलीवुड के कई समारोह में ये दोनों साथ देखे जाते पर अचानक करीना की नजदीकियां सैफ से बढ़ी और ये रिश्ता भी खत्म हो गया। अब दोनों ही एक दूसरे के सामने आने से बचते हैं।
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
4 of 9
सलमान और ऐश्वर्या के बीच प्यार परवान चढ़ा 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म के दौरान पर जल्द ही सब बदल गया और कुछ गलतफहमियों के चलते दोनों अलग हो गए। आज हालात ये हैं कि दोनों एक दूसरे के सामने तक आने से कतराते हैं।
विज्ञापन
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
5 of 9
कंगना और अध्ययन सुमन का रिश्ता 'राज द मिस्ट्री' से शुरु हुआ पर जल्द ही खत्म भी हो गया। अध्ययन ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि कंगना किसी का भी अच्छे से इस्तेमाल करना जानती हैं।
विज्ञापन
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
6 of 9
रेखा अक्सर मीडिया में अभिताभ और अपने रिश्ते को लेकर बात करती दिखती रहीं पर अमिताभ हमेशा बचते रहे। इन दोनों ने कई फिल्में साथ की और ये रिश्ता परवान चढ़ता गया। पर रेखा को जल्द ही इस बात का अहसास हो गया कि जया के रहते ये सब गलत होगा और वो दूसरी औरत होने की तमगा नहीं चाहती थी इसलिए 'सिलसिला' अभिताभ और रेखा की आखिरी फिन्म बनी जिसमें दोनों साथ दिखे और आज भी कई समारोह में एक दूसरे से नजरें चुराते हैं।
विज्ञापन
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
7 of 9
प्रीति और नेस वाडिया का रिश्ता प्यार से आगे बढ़कर एक बिजनेस पार्टनर में तब्दील हुआ। दोनों ने साथ में आईपीएल की टीम खरीदी और साथ दिखते रहे। एक दिन अचानक ही दोनो के ब्रेकअप की खबरें आई और तब से इस रिश्ते का अंत हो गया।
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
8 of 9
लगभग 10 साल जॉन और बिपाशा ने फिल्म इंडस्ट्री को अपने रोमांस से महकाए रखा। ये कई साल तक लिव इन में रहे लेकिन अब बिप्स अकेली है और जॉन इंवेस्टमेंट बैंकर प्रिया मुंजाल से शादी कर चुके हैं।
कभी उड़ते थे रोमांस के किस्से, अब नजरें तक नहीं मिलाते ये हीरो-हीरोइन
9 of 9
सलमान की बहन अर्पिता और अर्जुन कपूर किसी जमाने में एक दूसरे पर फिदा थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों अब एक दूसरे से नजर तक नहीं मिलाते।