फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 कारणों से हर बार खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल

विज्ञापन
1 of 7
साल का पहला दिन हर बार बॉलीवुड के लिए बेहद खास होता है। इस छह विशेष कारण हैं, नाना पाटेकर, विद्या बालन, असरानी, सोनाली बेंद्रे, आशीष चौथरी और टुनटुन।
विज्ञापन

6 कारणों से हर बार खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल

2 of 7
जी हां, आज आपकी चहेते और शानदार संवाद अदायगी के लिए जाने जाने वाले नाना पाटेकर का जन्मदिन है। नाना पाटेकर एक ऐसे कलाकर हैं, जो अपनी शर्तों पर काम करते हैं। उनकी हालिया रिलीज वेलकम बैक काफी सफल रही थी। हाल ही में नाना ने मराठी के बहुत ही लोकप्रिय रंगमंच नटसम्राट पर बनी फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है। इसके बारे में वह कहते हैं कि अब वो कुछ और नहीं करेंगे तो उन्हें कोई दुख नहीं होगा।
विज्ञापन

6 कारणों से हर बार खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल

3 of 7
चर्चित विद्या बालन हैं। विद्या बालन इन दिनों अपने सामाजिक कार्यों को लेकर चर्चा में हैं। अपनी हाल ही में किडनी में पथरी की समस्या की आशंका में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में उन्हें उनके चाहने वालों की दुआओं जरूरत है।

6 कारणों से हर बार खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल

4 of 7
सोनाली बेंद्रे फिल्मों से सन्यास ले चुकी हैं। लगभग दस साल पहले उन्होंने गोल्डी बहल से शादी कर ली है। सोनाली बेंद्र आखिरी बार 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कल हो न हो' में दिखी थीं। इसके बाद 10 साल बाद 2013 में आई 'वन्स अपॉन ए टाइम मुंबई अगेन' में भी नजर आई थीं। सोनाली एक बच्चे की मां भी हैं।
विज्ञापन

6 कारणों से हर बार खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल

5 of 7
शोले के डायलॉग हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, को आज भी जब कोई सुनता है तो उसके सामने एक अलग तरह की कद-काठी वाले जेलर की छवि घूमने लगती है। वह छवि है, मशहूर अभिनेता असरानी की। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत सहनायक के रूप में की है। बाद में वह कॉमेडियन के किरदार में लगातार नजर आते रहे। अस्सी और नब्बे के दशक में असरानी इंडस्ट्री के प्रमुख कॉमेडियन रहे हैं।
विज्ञापन

6 कारणों से हर बार खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल

6 of 7
आज ही के दिन आशीष चौधरी का भी जन्मदिन है। आशीष ने फिल्म 'धमाल' लोगों को जमकर हंसाया था। इसके अलावा 'डबल धमाल' में भी इन्होंने अपनी भूमिका दोहराई थी। वह फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 कारणों से हर बार खास होता है बॉलीवुड के लिए नया साल

7 of 7
2003 में इस दुनिया से विदा ले लेने वाली हास्य कलाकार टुन टुन का भी आज जन्मदिन है। टुनटुन पांच दशक तक हिंदी फिल्मों में ‌सक्रिय रहीं हैं। 1950 में रिलीज हुई फिल्म 'बाबुल' टुनटुन की पहली और 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'शहजादे' उनकी अंतिम फिल्म थी। टुनटुन का हास्य अपनी तरह का अलग हास्य था। चलने और बोलने की स्टाईल के अलावा टुनटुन अपने गुस्सा होने के ढंग से दर्शकों को खूब हंसाती रही हैं। जॉनी वाकर के साथ टुनटुन के कुछ अच्छे दृश्य हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें