शादी करना, ना करना या किस उम्र में करना, ये सब किसी के लिए निजी फैसलें हैं। लेकिन बॉलीवुड के हीरो और हीरोइन की शादी को लेकर उनके प्रशंसक हमेशा परेशान रहते हैं। सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर बात होती है, लेकिन सल्लू की शादी पर सवाल करने वाले जरा इन हीरोइनें से भी शादी का सवाल कर सकते हैं। ये भी सलमान से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
2 of 11
हाल ही में प्रीति जिंटा से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन वो शादी नहीं करेंगी। नेस वाडिया से ब्रेकअप के बाद अफ्रीकी क्रिकेटर से उनका नाम जुड़ रहा है। अब वो कब शादी करेंगी ये तो वही जानें, प्रीति जिंटा 40 की हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
3 of 11
हाल ही में क्रिकेटर युवराज की सगाई पर बिपाशा ने इशारा किया कि वो जल्दी ही शादी कर सकती हैं। लेकिन अभी उन्होंने कुछ भी साफ नहीं किया है। जॉन अब्राहम के साथ लंबे समय तक रही बिपाशा इस समय करन सिंह ग्रोवर के साथ हैं।
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
4 of 11
40 साल की हो गई सुष्मिता सेन के अफेयर्स की लिस्ट बहुत लंबी है। रणदीप हुडा, विक्रम भट्ट और कई लोगों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है। दो बच्चियां भी उन्होंने गोद ली हुई हैं। लेकिन शादी का उनका कोई इरादा नहीं दिखता।
विज्ञापन
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
5 of 11
रितिक के साथ 'कहो ना प्यार है' से करियर शुरू करने वाली अमीषा के पास काफी समय से काम के नाम पर कुछ नहीं है। लेकिन उनका शादी का कोई इरादा नहीं दिखता। अमीषा भी 39 की हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
6 of 11
तब्बू को फिल्मों में मां के रोल मिलने लगे हैं। उनके अफेयर कई अफेयर भी रहे हैं। लेकिन अभी तक शादी नहीं की।
विज्ञापन
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
7 of 11
उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला, सत्या जैसी शानदार फिल्मों में काम किया। लंबे समय से उनके पास काम नहीं है। लेकिन शादी के लिए वो अभी तैयार नहीं हैं। उर्मिला भी 40 पार कर गई हैं।
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
8 of 11
कैटरीना कैफ की शादी की खबरें पहले सलमान के साथ आईं। अब काफी समय से रणबीर के साथ उनकी शादी की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी जल्दी में उनकी शादी होती नहीं दिख रही है।
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
9 of 11
नेहा धूपिया भी लंबे समय से फिल्मों से करीब-करीब गायब हैं। लेकिन 35 की हो गईं नेहा का अभी शादी का इरादा नहीं दिख रहा है।
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
10 of 11
अपनी बोल्ड अदाओं से अलग पहचान बनाने वाली मल्लिका शेरावत का तलाक हुए लंबा वक्त हो गया है। उन्हें अपनी मिस्टर राइट नहीं मिल रहा है।
कोई 35 कोई 40 पार, लेकिन शादी को नहीं हो रहीं तैयार
11 of 11
प्रियंका चोपड़ा के साथ ही करियर शुरू करने वाली लारा दत्ता गृहस्थी संभाल रही हैं। लेकिन प्रियंका अभी अपने करियर को लेकर सीरियस हैं। प्रियंका इस समय बेहद व्यस्त हैं।