बॉलीवुड की ये वो हीरोइनें हैं जो एक वक्त पर अपने सबसे हिट रही हैं। बल्कि आज भी वे पर्दे पर उतर आएं तो चाहने वालों की कमी नहीं है। लेकिन अब इन्हें देखकर लगता है कि इनकी पूरी दुनिया इनके पति, बच्चे, परिवार और मां-बाप के इर्द गिर्द ही घूमती है। कभी किसी शादी तो कभी किसी बर्थडे पार्टी में दिख जाती हैं।
विज्ञापन
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
2 of 9
करिश्मा कपूर काफी वक्त से केवल अपने घरेलू कार्यक्रमों या किसी शादी-पार्टी में ही शिरकत करते दिख रही हैं। मन बहलाने के लिए वे बले ही किसी फैशन शो या फोटोशूट का हिस्सा बन जाएं लेकिन फिल्मों से तो काफी दूरी बना ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि वे अब फिल्में नहीं करना चाहती और ज्याद समय अपने बच्चों व परिवार को ही देना चाहती हैं।
विज्ञापन
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
3 of 9
ऐसा ही हाल सुष्मिता सेन का हो गया है। उन्होंने आखिरी हिंदी फिल्म 2010 में की थी। हाल ही में एक्ट्रेस असिन के रिसेप्शन में दिखी थीं। इसके अलावा वे अपनी बेटियों के साथ ही ज्यादा वक्त गुजारती हैं।
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
4 of 9
रवीना टंडन तो इस बात का सबसे ताजा उदाहरण हैं जिनकी बेटी ने इसी महीने शादी रचाई और रवीना अच्छी मां की तरह अपनी बेटी की खुशियां बांटती दिखीं। एक अरसा हो गया है उन्हें किसी फिल्म में मुख्य या अहम भूमिका निभाते देख।
विज्ञापन
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
5 of 9
रानी मुखर्जी ने तो दो महीने पहले ही अपनी बेटी आदिरा को जन्म दिया है। वे पहली बार मां बनी हैं। जाहिर है इतनी छोटी बच्ची को छोड़ कर रानी फिल्मों के बारे में तो नहीं सोचेंगी। इसीलिए वे सारा वक्त अपनी आदिरा के साथ बिताती हैं और उसे एक पल के लिए भी अपनी नजरों से दूर नहीं होने देतीं। डिलीवरी से पहले रानी ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी थी और उसी में वक्त काटा था।
विज्ञापन
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
6 of 9
अक्षय कुमार की पत्नी और हीरोइन रहीं ट्विंकल खन्ना इस वक्त अपना सारा वक्त या तो अपनी किताब पर लगाती हैं या अपने परिवार पर। ट्विंकल अच्छी हीरोइन भले ही साबित न हुई हो लेकिन लेखिका के रूप में बहुत हिट हो रही हैं। साथ ही अपने पति और बच्चों का ख्याल रखने में भी कोई कसर नहीं छोड़तीं।
विज्ञापन
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
7 of 9
शिल्पा शेट्टी का भी कुछ ऐसी ही हालत है। वे हाल ही में सलमान खान की बहन अर्पिता खान की गोदभराई में अपने पति और बेटे के साथ पहुंची थीं। वे असिन के रिसेप्शन में भी दिखी थीं। लेकिन फिल्म में हीरोइन के तौर पर उनका दिखना मुश्किल ही लगता है। हालांकि वे 2015 की एक फिल्म में मात्र आइटम डांस करते दिखी थीं।
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
8 of 9
फिल्म मैंने प्यार किया की चर्चित हीरोइन भाग्यश्री तो आज से नहीं, कई सालों से फिल्मों से दूर हैं। वे कुछ दिन पहले राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने जयपुर तो गई थीं और फोटोशूट कराया था लेकिन इसके अलावा वे एक अच्छी मां की तरह अपने बेटे के डेब्यू की तैयारी और चिंता में ही व्यस्त रहती हैं।
फिल्में नहीं मिल रहीं तो शादी-पार्टियों में टाइम काट रही हैं ये हीरोइनें, सबूत
9 of 9
रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनीलिया देशमुख ने तो मुख्य भूमिका वाली आखिरी फिल्म 2012 में आई तेरे नाल लव हो गया की थी। फिल्म रिलीज होने से कुछ ही दिन पहले उनकी शादी हुई थी। उसके बाद से तो जेनीलिया अपने पति, बेटे और गृहस्त जीवन को संभालने में लगी हैं। वे भी अर्पिता खान की गोदभराई में पहुंची थीं और खुद भी तो दूसरी बार गर्भवती हैं। यानी और कुछ साल वे रुपहले पर्दे से दूर रहेंगी।