फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 8
हिंदी फिल्मों में हीरो या हीरोइन को अलग अलग प्रदेशों का दिखाने का चलन पिछले कुछ सालों में ज्यादा बढ़ा है। वैसे तो दक्षिण की कई हीरोइनों ने बॉलीवुड में आ कर काम किया लेकिन देखिए जरा जब बॉलीवुड हीरोइनों ने फिल्मों में दक्षिण की छोरी का रूप धरा तो वो कैसी लगीं।
Trending Videos
विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

2 of 8
इसमें नंबर वन पर तो दीपिका पाडुकोन ही रहेंगी जो फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में तामिलियन लड़की 'मीनालोचनी अजागुसुंदरम' बनी हैं। उनके हाव भाव और पहनावे से लेकर बोली तक पूरी तरह तामिलियन ही थी। फिल्म में दीपिका ने कोई 'बॉकवास' नहीं की।
विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

3 of 8
इसके बाद बारी आलिया भट्ट की। वे भी फिल्म '2 स्टेट्स' में एक तामिलियन लड़की 'अनन्या स्वामीनाथन' बनी हैं जो पढ़ाई के लिए गुजरात जाती है। आलिया ने कहीं कहीं तामिल बोली है लेकिन दीपिका से थोड़ा हट कर वो बिंदास, मॉर्डन आराम से हिंदी बोलने औऱ समझने वाली लड़की बनी हैं। लेकिन जहां जहां भी में दक्षिण के अवतार में दिखीं, कहर ढा दिया।

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

4 of 8
फिल्म 'दावत-ए-इश्क' में परिणीति चोपड़ा ने एक हैदराबाद में रहने वाली मुस्लिम लड़की 'गुलरेज कादिर' का रोल निभाया। उनकी हैदराबादी हिंदी में भी कुछ कुछ तेलेगू का फ्लेवर आया जैसा असल में वहां के लोग बोलते हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

5 of 8
फिल्म 'एक दीवाना था' में एमी जैक्सन ने भी केरेला की रहने वाली ईसाई लड़की 'जेसी थेटेकुट्टू' का किरदार किया। फिल्म में भले ही वे रंग रूप में बहुत गोरी चिट्टी दिखीं लेकिन पहनावे में अक्सर साड़ी ही पहनी। फिल्म में कुछ सीन एमी के केरेला वाले घर के भी हैं। मलयाली लड़की के रोल में एमी बहुत जचीं थीं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

6 of 8
श्रद्धा कपूर ने 'फिल्म गोरी तेरे प्यार में' छोटा सा ही सही लेकिन एक बेंगलूरू लड़की 'वसुधा' का रोल निभाया। उनकी शादी हीरो इमरान खान से होनी वाली होती है लेकिन बाद में टूट जाती है। श्रद्धा इस अवतार में भी बहुत क्यूट लग रही थीं।

विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

7 of 8
याद है विद्या बालन की फिल्म 'बॉबी जासूस'। वैसे तो फिल्म में जासूसी करने के लिए उन्होंने न जाने कितने भेस बदले लेकिन असल में एक हैदराबादी लड़की 'बिलकिस अहमद' बनी हैं। उनकी बोली और भाव में भी परिणीति की तरह हैदराबादी तड़का मिला।
विज्ञापन

बॉलीवुड की हीरोइनों पर चढ़ा ये कैसा बुखार, तस्वीरें

8 of 8
फिल्म 'नई पड़ोसन' आपको भले ही याद न हो लेकिन हम याद दिला देते हैं कि उसमें भी हीरोइन महक चहल दक्षिण की एक बाला 'पूजा अयंगर' बनी हैं जो अपने प्रदेश से दूसरी जगह रहने आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें