90 के दशक के गीत आज भी आपको खूब सुनने को मिलते हैं। बहुत सी शानदार फिल्मे 90 के दशक में आईं। इस दशक के ज्यादातर हीरो आज भी फिल्मों में काम कर रहे हैं। लेकिन हीरोइन सिर्फ कुछ ही दिखती हैं। आपको 'हिना', 'आशिकी', 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्में तो जरूर याद होंगी। लेकिन उनकी हीरोइनें?
विज्ञापन
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
2 of 13
हम आपको कुछ ऐसी हीरोइनों की याद दिला रहे हैं। जो आईं, कुछ दिन के लिए खूब हिट हुईं और फिर गुमनामी के अंधेरे में चली गईं। सबसे पहले बात करते हैं अनु अग्रवाल की। 1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से अनु अग्रवाल ने करियर की जबर्दस्त शुरुआत की। लेकिन पहली फिल्म के बाद वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गईं। हाल ही में उनकी एक किताब आई है। जिमें उन्होंने अपने बारे में लिखा है।
विज्ञापन
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
3 of 13
कश्मीर की वादियों में बनी फिल्म 'हिना' को आप नहीं भूले होंगे। 1991 में हिना का किरदार निभाने वाली अश्वनी भावे इस फिल्म से छा गईं। लेकिन जब इस फिल्म के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने दक्षिण की फिल्मों का रुख कर लिया।
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
4 of 13
90 को दशक की एक और खूबसूरत अदाकारा आयशा जुल्का ने 1992 में 'खिलाड़ी' और 'जो जीता वही सिंकदर' जैसी फिल्मों से धमाका किया। लेकिन आयशा लंबी पारी नहीं खेल पाईं।
विज्ञापन
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
5 of 13
नीलम ने भी 90 को दशक में कई फिल्में की। सलमान के साथ 'एक लड़का एक लड़की' में वो दिखीं। गोविंदा के साथ उन्होंने कई सारी फिल्में की। लेकिन जल्दी वो फिल्मों से दूर भी हो गईं।
विज्ञापन
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
6 of 13
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में 'वक्त हमारा है' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्में की। लेकिन ममता की इन हिट फिल्मों के बावजूद जल्दी ही उनका करियर खत्म हो गया।
विज्ञापन
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
7 of 13
पूजा भट्ट आज सफल फिल्म निर्माता हैं। लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर वो शानदार शुरुआत को जारी नहीं रख सकीं। 1991 में उनकी दो हिट फिल्में 'सड़क' और 'दिल है के मानता नहीं' आईं। इसके बाद पूजा के हाथ कामयाबी से खाली रहे।
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
8 of 13
आपको सिर्फ तुम की सीधी-सादी लड़की याद है। जी हां प्रिया गिल। उन्होंने संजय कपूर के साथ 'सिर्फ तुम' और शाहरुख के साथ 'जोश' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन शुरूआती हिट फिल्मों के बावजूद उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया।
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
9 of 13
सोनाली बेन्द्रे ने 1996 में 'दिलजले' और आमिर के साथ 'सरफरोश' जैसी हिट फिल्में दीं। लेकिन इसके बाद सोनाली के हिस्से ज्यादा फिल्में नहीं आईं।
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
10 of 13
फरहीन ने 'जान तेरे नाम'(1992) और 'सैनिक' (1993) जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं चली।
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
11 of 13
अंजला जावेरी ने अक्षय खन्ना के साथ हिमालय पुत्र (1997) से करियर शुरु किया। हालांकि ये फिल्म हिट नहीं रही। लेकिन उनको खूब तारीफें मिलीं। वो 'प्यार किया तो डरना क्या' में साइड रोल में दिखीं।
कहां गुम हो गई कभी धूम मचाने वाली ये खूबसूरत हीरोइनें?
12 of 13
नगमा ने 1990 के दशक में कई फिल्में की। लेकिन उनकी पारी बहुत ज्यादा लंबी नहीं चली। नगमा पिछले काफी वक्त से राजनीति में हैं।